सर्व सहायता संगठन ने सरकारी अस्पताल बद्दी को सिस्टम किया भेंट

by

बीबीएन, 30 मार्च (तारा) : समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सर्व सहायता संगठन द्वारा सरकारी अस्पताल बद्दी के एक्स-रे कक्ष के लिए एक आवश्यक सिस्टम भेंट किया गया जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्व सहायता संगठन लंबे समय से अस्पताल के साथ जुड़ा हुआ है तथा समय-समय पर आवश्यक सहयोग प्रदान करता रहा है। उन्होंने संगठन के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर सोलन ज़ोन के अध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता, डॉ. सरोज तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल शर्मा उपस्थित रहे।
कपिल शर्मा ने बताया कि संगठन निरंतर मानव सेवा के कार्यों में संलग्न है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान संगठन द्वारा प्रतिदिन अस्पताल में चाय, बिस्किट एवं ब्रेड की सेवा प्रदान की जाती है। जब भी कभी मरीजों को आवश्यकता होती है संगठन ततपर तैयार रहता है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा किए जा रहे सभी सेवा कार्य पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम हैं तथा इसका श्रेय संगठन की पूरी टीम को जाता है एवं मानव सेवा के कार्य के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिन में दिए 2 बड़े फैसले

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को लेकर दो दिन में दो बड़े फैसले दिए है। कोर्ट ने कहा है किसी मामले में कोई सूचना छिपाना, झूठी जानकारी और FIR की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली को विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित राणा।  ऊना :   उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विकास खंड के अधिकारियों और पंचायत सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए आवश्यक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिजल्ट से पहले कांग्रेस संग गठबंधन पर केजरीवाल ने कही बड़ी बात – हमने कोई शादी थोड़ी की है

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हमेशा के लिए नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!