सलूणी कॉलेज में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर करवाई पोस्टर प्रतियोगिता

by

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 35 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. मोहिंदर कुमार सलारिया द्वारा की गई।

इस अवसर पर डॉ. सलारिया ने सभी एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम जिसे संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित उनके उपन्यास आनंदमठ से लिया गया है।

1875 में इस गीत की रचना हुई थी और इस वर्ष उसके 150 साल पूरे हो रहे हैं। यह गीत भारत की राष्ट्रीयता का प्रतीक है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में सभी लोगों को एकीकृत करने का काम किया। यह हर भारतीय का माँ भारती को नमन है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता श्रीमती पिंकी देवी, श्री शुभम डोगरा, श्री पंकज कुमार और डॉ. सौरभ मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नरदेव सिंह कंवर ने कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां अपना पदभार ग्रहण किया। जिला कांगड़ा की तहसील ज्वालामुखी के गांव लुथान से संबंध रखने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट चोरी’ के मामले के बीच हुए फरार : माल्टा में जा बसे लोकसभा चुनाव कराने वाले राजीव कुमार ?

नई दिल्ली : कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर एक ओर देश में हंगामा मचा हुआ है, तो दूसरी ओर निर्वाचन आयोगे के पूर्व चीफ इलेक्‍शन कमिश्‍नर राजीव कुमार के देश छोड़कर जाने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब में खनन माफिया बेख़ौफ : खनन विभाग के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों पर हमला, इंस्पेक्टर लापता, एक पुलिस कर्मी घायल

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में खनन मफिया इस कदर बेख़ौफ हो चुका है कि दो दिन पहले वनरक्षक पर माफिया के गुर्गों ने हमला कर दिया था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राधा स्वामी सत्संग ब्यास को सहयोगी संस्था के नाम 30 एकड़ तक जमीन हस्तांतरण की छूट

एएम नाथ। धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश सरकार धर्मार्थ संस्थाओं (चैरिटेबल ट्रस्ट) को 30 एकड़ तक जमीन व संस्थागत ढांचा हस्तांतरित करने की मंजूरी दे सकेगी। विधानसभा सत्र शीतकालीन सत्र के पहले दिन राजस्व मंत्री जगत...
Translate »
error: Content is protected !!