सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें – महेंद्र पाल गुर्जर

by

बारिश से क्षतिग्रस्त हुए डंगों व अन्य सम्पतियों का मनरेगा के तहत किया जाएगा मरम्मत कार्य
ऊना, 14 जुलाई – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला में चल रहे विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को समस्त बीडीओ के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मनरेगा, सांसद आदर्श ग्राम योजना व स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
एडीसी ने अधिकारियों को सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चल रहे कार्यो से ग्राम पंचायत में रहने वाले लोगों के बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ जीवन में भी सुधार आएगा। उन्होंन कहा कि इस योजना का उद्देश्य गांवों को रोल मॉडल के रूप में विकसित करना है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जिला में भारी बारिश के कारण व्यक्तिगत सम्पति रास्ते, खेतों व डंगों को भी भारी नुक्सान हुआ हैं। उन्होंने बताया कि एक लाख तक के इन सभी मरम्मत कार्यों को मनरेगा के तहत किया जाएगा ताकि नुक्सान से प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाई जा सके।
इस अवसर पर पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, बीडीओ ऊना किशोरी लाल, बीडीओ हरोली अनिल कुमार, बीडीओ गगरेट हिमांशी शर्मा व बीडीओ बंगाणा सुरेंद्र जेतली सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के ही लोग षड्यंत्र रच रहे : 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को तैयार – जयराम ठाकुर के बयान से प्रदेश में हड़कंप

एएम नाथ। नालागढ़ : कांग्रेस की नाव डुबाने के लिए कांग्रेस के ही लोग अब षड्यंत्र रच रहे हैं। अब भी 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती कार्यालय शिमला की वर्ष 2024-25 की भर्ती रैली रामपुर बुशहर में सम्पन्न : शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर के युवाओं ने जमकर बहाया पसीना – कर्नल पुष्विन्दर कौर

रोहित भदसाली। शिमला 09 सितम्बर – रामपुर बुशहर में 03 सितम्बर से 09 सितम्बर तक अग्निवीर भर्ती का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा किया गया । इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा की 17 जिला कार्यक्रणियां घोषित, जल्द आएगी प्रदेश की टीम : बिंदल

हिमाचल में जिला स्तर पर बने 874 सदस्य एवं पदाधिकारी जिसमें महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी 258 500 सांसदों वाली कांग्रेस आज सिमट कर रह गई एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो चैम्पियनशिप 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक

ऊना 10 नवंबर: राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो चैम्पियनशिप 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक ऊना में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!