सांसद तिवारी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र, इंडियानापोलिस फायरिंग का मुद्दा उठाया

by

चंडीगढ़. : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर उन्हें यूएस में बसने वाले सिख समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है, जिन्हें बार-बार दुर्भावनापूर्ण अपराधों के साथ टारगेट किया जा रहा है, जो कई मौतों का कारण बन रहे हैं।

सांसद तिवारी ने इंडियानापोलिस में स्थित फेड-एक्स के परिसर में हुई फायरिंग की दर्दनाक घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ सांत्वना प्रकट की है, जिसमें आठ बेकसूर लोगों की जान चली गई, जिनमें से चार लोग सिख समुदाय से संबंधित थे। जिस पर सांसद तिवारी ने कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अपराध सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी समुदाय के खिलाफ हो दुर्भावनापूर्ण अपराध को दुर्भावनापूर्ण अपराध ही माना जाएगा।

उन्होंने इंडियानापोलिस का जिक्र करते हुए कहा कि यह एकमात्र घटना नहीं है। अगस्त 2012 में ओक क्रीक विस्कॉन्सिन में स्थित गुरुद्वारा साहिब पर हमला हुआ था, जिसमें 7 बेकसूर जानें चली गई थीं।

उन्होंने अफसोस प्रकट किया कि सिख समुदाय के लोगों को एक बार फिर से विकृत मानसिकता का निशाना बनाया गया है, जिसके लिए उन्होंने पूरे अमेरिका में सिख समुदाय के प्रति जागरूकता मुहिम चलाने की जरूरत पर बल दिया है।

उन्होंने 9/11 की घटनाओं को याद करते हुए कहा कि हम 9/11 की दुखद घटना की 20वीं बस्सी को मनाने वाले हैं, यह दुखद है, लेकिन ध्यान देने की जरूरत है कि इस घटना के बाद सिख समुदाय के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण पूर्ण अपराधों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आपको शायद याद होगा कि 15 सितंबर, 2001 को मेसा एरिजोना में एक अमेरिकी सिख को पहचान की गलती के चलते कत्ल कर दिया गया था। दुर्भावनापूर्ण अपराध को दुर्भावनापूर्ण अपराध ही कहा जाएगा, चाहे वह किसी भी समुदाय के खिलाफ हो।

सांसद तिवारी ने पूरे विश्व में सिख समुदाय की ओर से की गई मानवता की महान सेवा का जिक्र किया।  शायद आपको पता होगा कि सिख एक परोपकारी समुदाय है। हाल ही में इस प्रकार की उदाहरण उस वक्त देखने को मिली थी सिख समुदाय ने एक कोरोना के चलते तबाह हो चुके और कोविड-19 के केसों से निपट नहीं पा रहे, न्यूयॉर्क शहर में हेल्थ केयर वर्करों, कोरोना के मरीजों को खाना पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि  जरूरतमंदों की सेवा करना सिख विचारधारा का एक अटूट हिस्सा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वाघा बॉर्डर … घुटनों तक पानी में खड़े होकर करनी पड़ी सेरेमनी, भारत पर भड़का पाकिस्तान

अमृतसर :वाघा बॉर्डर पर होने वाली रोजाना की परेड से पहले पाकिस्तान का हिस्सा घुटनों तक पानी में डूबा हुआ दिखाई दिया। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पाकिस्तान...
article-image
पंजाब

क्यों नहीं हो सकता आम आदमी के लिए कैंसर का मुफ्त उपचार” राजा बडिंग ने पूछा केन्द्री सेहत मंत्री जेपी नड्डा से

चंडीगढ़ : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज संसद में भाजपा सरकार, खास तौर पर स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भारत में कैंसर और...
article-image
पंजाब

कुख्यागैंगस्टर लाडी उर्फ खिलाड़ी की सरेआम हत्या : पांच राऊंड फायर, सिर में गोली लगने से हुई मौत

फिरोजपुर : कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी उर्फ खिलाड़ी की मंगलवार देर शाम को सरेआम हत्या कर दी गई। फिरोजपुर में भट्टियां वाली बस्ती के पास सड़क पर दो गुटों के बीच हुई...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तीसा में कार हादसा : सास और दामाद की मौत, 1 महिला घायल

एएम नाथ  (चम्बा) : चंबा जिले के तीसा उपमंडल में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे में सास और दामाद की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी बेटी से मिलने जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!