साइकलोथान में नौजवानों ने नागरिकों को चुनाव में भागीदारी निभाने के लिए किया प्रोत्साहित

by

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर के विद्यार्थियों ने लिया साइकलोथान में हिस्सा
होशियारपुर, 27 अक्टूबर:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल के निर्देशों पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन 2024 के आगाज पर स्वीप गतिविधि के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर के विद्यार्थियों की ओर से साइकलोथान का आयोजन किया गया। इस साइकलोथान को सहायक कमिश्नर दिव्या.पी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकलोथान में नौजवानों ने साइकिल चलाकर चुनाव में भागीदारी निभाने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया व लोकतंत्र की मजबूती के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। यह साइकलोथान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर से शुरु होकर फगवाड़ा चौक, सरकारी कालेज चौक, सेशन चौक से होते हुए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटा घर आकर समाप्त हुई।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सहायक कमिश्नर दिव्या.पी ने बताया कि वोटर सूचियों का प्राथमिक प्रकाशन आज से शुरु हो गया है और 9 दिसंबर 2023 तक दावे व एतराज प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंधी 4 नवंबर 2023, 5 नवंबर 2023, 2 दिसंबर 2023 व 3 दिसंबर 2023 को विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिस दौरान बी.एल.ओज अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक बैठकर योग्य व्यक्तियों से दावे व एतराज प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि दावे व एतराजों का निपटारा 26 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा व वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा।
दिव्या. पी ने कहा कि जिन व्यक्तियों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई हो, वे अपना नाम वोटर सूची में शामिल करवाने के लिए फार्म नंबर 6 में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोटर सूची में शामिल नाम पर एतराज करने या वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7, वोटर सूची में पहले से दर्ज किसी त्रुटि को दुरुस्त करवाने, पते में दुरुस्ती, डुप्लीकेट वोटर कार्ड के लिए फार्म नंबर 8 संबंधित बूथ लैवल अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा हैल्पलाइन एप या वोटर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इस मौके पर स्वीप के जिला नोडल अधिकारी प्रीत कोहली, प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, हरप्रीत कौर के अलावा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का समूह स्टाफ मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्त ने ही महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ किया केस : जान‍िए क्या है मामला -15 करोड़ और धोखाधड़ी का

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ मुसीबत में हैं। दरअसल, उनके ख‍िलाफ उनके दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स ने...
article-image
पंजाब , समाचार

साढ़े चार करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए थे आरोपी : चोरी की कार को पीड़ित के घर पर किया पार्क, मालिक ने पूछा तो पिस्तौल निकाल कर किए घर पर फायर

श्री मुक्तसर साहिब : सीआइए स्टाफ की ओर से विगत दिन एक किलो 150 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपितों ने ही दो फरवरी की देर रात गोनियाना रोड गली नंबर नौ में किशोर...
article-image
पंजाब

मां-बाप के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या, दोस्तों ने कहा था- एक्सीडेंट हो गया

 लुधियाना :  जिले के हैबोवाल इलाके के लक्ष्मी नगर में बीए के एक छात्र की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई, जो...
article-image
पंजाब

दाना मंडी में किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं होगी बर्दाश्त: ब्रम शंकर जिंपा

एस.एस.पी को मंडी में गुंडागर्दी रोकने के लिए उचित एक्शन लेने के दिए निर्देश होशियारपुर, 02 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज दाना मंडी होशियारपुर पहुंच कर वहां रेहड़ी व फड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!