साढ़े आठ करोड़ की लूट : मोना उर्फ डाकू हसीना और उसका पति जसविंदर सिंह उत्तराखंड से गिरफ्तार

by

लुधियाना : सीएमएस कंपनी से साढ़े आठ करोड़ की लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर मोना उर्फ डाकू हसीना और उसके पति जसविंदर सिंह को उत्तराखंड से लुधियाना पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी पंजाब ने ट्वीट कर कहा कि करोड़ों की डकैती को सुलझाने के लिए पुलिस टीमों ने एक पेशेवर और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का इस्तेमाल किया।
दरअसल, मोना ने वारदात से पहले मन्नत मांगी थी कि अगर वह लूट करने में कामयाब हो गए तो धार्मिक स्थल जाएंगे। लूट के बाद वह पति के साथ माथा टेकने पहुंची। यहां माथा टेकने के समय की फोटो भी शेयर की थी। इससे पहले उसने अपनी मां को फोन भी किया था। कॉल ट्रेसिंग पर पुलिस को पता चला कि वह उत्तराखंड में है। पुलिस की टीमें तुरंत उत्तराखंड रवाना हो गई।
इस बीच जब माथा टेक कर जब मनदीप कौर पति के साथ वापस आ रही रही थी तो इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने इन्हें दबोचा। उसकी पहचान कपड़ों और जूतों से की हुई। मोना अपने पति के साथ नेपाल भागने की फिराक में थी। इसके लिए उसे हुलिया बदलने की भी कोशिश की।
इसके साथ यही भी खुलासा हुआ कि वारदात के बाद मोना और उसका पति रिश्तेदार के घर रुके थे। इस दौरान उन्होंने किसी से भी फोन पर बात नहीं की। यहां से वह उत्तराखंड रवाना हुए। यह भी पता चला है कि 29 साल की मनदीप की पटियाला में 2018 में शादी हुई थी। यहां उसका तलाक हो गया था।
इसके साथ पुलिस ने एक और आरोपी गुलशन को गिद्दड़बाहा से गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस ने 21 लाख रुपए रिकवर किए हैं। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 9 हो गई है। वहीं इस मामले में अभी तक 3 और आरोपी पकड़ने बाकी हैं। इनमें गोपा, नन्नी और सनी शामिल है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक 5 करोड़ 96 लाख रुपए रिकवर हो चुके हैं।
100 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड को पकड़ा
DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर मोना और उसके पति की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि 100 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड को पकड़ लिया गया। काउंटर इंटेलिजेंस की मदद से लुधियाना पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। इससे पहले पंजाब पुलिस ने उसे ओपन चैलेंज दिया था। लुधियाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था कि मनदीप कौर उर्फ मोना और जसविंदर सिंह तुम जितना तेज भाग सकते हो भाग लो, लेकिन तुम बच नहीं सकते। तुम्हें जल्द पिंजरे में डाल दिया जाएगा।
मंदीप मोना पटियाला से ट्रेन के जरिए पहुंची ऋषिकेश
मंदीप मोना अपने रिश्तेदार के घर पटियाला नजदीक रुकी थी। 13 जून को वह ट्रेन के जरिए ऋषिकेश पति सहित पहुंची। मोना ने ऋषिकेश में रात होटल में गुजारी। इस बीच अगली सुबह वह टेक्सी के जरिए श्री हेमकुंट साहिब के लिए रवाना हुई। मोना और उसके पति ने अपने पहचान छिपाने के लिए हुलिया भी बदला था। महिला ने चुन्नरी से मुंह छिपाया हुआ थ। पति जसविंदर ने पगड़ी माथे के नीचे तक बांध रखी थी। करोड़ों रुपया होने के बावजूद मंदीप मोना ने श्री हेमकंट साहिब की यात्रा 21 किलो मीटर पैदल की है। पुलिस को शक था कि पैसा अधिक आ जाने के कारण वह हैलीकाप्टर सेवा का इस्तेमाल कर सकती है। पुलिस हैलीकाप्टर आदि की टिकटों में उसकी तालाश करती रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री के आदेशों पर जिले के हर गांव में सात रुरल कोरोना वालंटियरों का बनाया जाएगा समूह: सुंदर शाम अरोड़ा

उद्योग मंत्री ने कहा कोरोना के खिलाफ जंग में अहम योगदान डालेंगे यह वालंटियर वालंटियरों को खेल व युवक सेवाएं विभाग की ओर से दी जाएगी स्पोर्टस किट होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री...
article-image
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर में होने वाले चुनाव में टिकटें जीतने वालों दी जाएगी: हैनरी

गढ़शंकर (सन्नी लंब): नगर कौंसिल गढ़शंकर के चुनावों को लेकर काग्रेस दुारा पार्टी की तैयारियों के संबंध में व टिकटों के चाहवानों से आवेदन लेने के लिए पंजाब काग्रेस दुारा नियुक्त किए अब्र्जबर विधायक...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले दो आतंकी गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद

अमृतसर। पिछले दिनों गुमटाला पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने दो आतंकियो को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल व...
article-image
पंजाब

दो नाबालिग लड़कियों से रेप : दोनों ही मामलों में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को हवस का बनाया शिकार

मोहाली : मोहाली में दो अलग-अलग जगह नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया गया है। पहले मामले में...
Translate »
error: Content is protected !!