सात आरोपियों पर मामला दर्ज : पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में

by

मुकेरिया; 28 जुलाई: पुलिस थाना मुकेरियां फारेस्ट रेंज आफिसर की शिकायत के आधार सरकारी जंगल महिताबपुर में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता फारेंस्ट रेंज अधिकारी मुकेरियां लखविन्द्रपाल सिंह ने पुलिस की शिकायत में बताया कि सरकारी जंगल महिताबपुर में आरोपी व्यक्तियों द्वारा धड़ल्ले से पेड़ों की अवैध रुप से कटाई की जा रही है और यह लोग अत्यंत खतरनाक हैं और उनके द्वारा नुकसान पहुंचाने तक की धमकियां दी जा रही है। इसके अलावा यह व्यक्ति सरकारी ड्यूटी में विघ्न डाल रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी निर्मल सिंह निवासी जगतपुर कलां (गुरदासपुर), अट्टू मसीह निवासी दाओवाल (गुरदासपुर), जगीर सिंह निवासी जगतपुर कलां (गुरदासपुर), जैमल सिंह निवासी जगतपुर कलां (गुरदासपुर), नानक सिंह निवासी जगतपुर कलां (गुरदासपुर), पाला राम निवासी मियाणी मल्लाहा, मुकेरियां, मंगल दास निवासी मियाणी मल्लाहा, मुकेरियां के खिलाफ धारा 32, 33 भारतीय वन एक्ट 1927 एवं धारा 447, 201, 186, 511 व 506 के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।
फोटो : अबैध कटाई की प्रतिमातिक तस्वीर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुचले गए हाथ को ऑस्टेरो रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से किया रिकंस्ट्र

होशियारपुर, 5 जुलाई: आईवीवाई अस्पताल होशियारपुर के डॉक्टरों ने कार्यस्थल पर एक दुर्घटना में बुरी तरह से कुचले गए युवक के हाथ को जटिल प्रक्रिया ऑस्टेरो रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से सफलतापूर्वक रिकंस्ट्र किया। प्लास्टिक सर्जन...
article-image
पंजाब

सांपला से मिलने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा कार्यकर्तायों ने किया जोरदार स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला के निवास पर विशेष रूप से पहुंचे यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं और श्री सांपला के समर्थकों ने श्री...
article-image
पंजाब

बार्ड नंबर पांच से चुनाव लड़ रहे चन्नी पर नूरपुर वेदी से आए लोगो ने लगाए आरोप

एफडीआर कई वर्ष पहले पूरी होने के बावजूद आज तक पैसे नहीं दिए चन्नी ने कहा किसी को कोई पैसा नहीं देना यह तो विरोधियों की साजिश है गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर पांच...
Translate »
error: Content is protected !!