सारी जिंदगी जिन्हें कोसते रहे, आज उन्हीं का किया स्वागत : भाजपा के पुराने नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिल पर पत्थर रख फूलों संग किया नए सदस्यों का वेलकम

by

एएम नाथ। हमीरपुर :
‘अपने होठों पर तबस्सुम को सजाए बैठे हैं। जख्म गहरे हैं मगर छिपाए बैठे हैं…।’ एक शायर की लिखी ये पक्तियां इतना समझाने के लिए काफी हैं कि दिल न चाहे भी तो कई बार चलना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मंजर वीरवार को जिला हमीरपुर में उस वक्त देखने को मिला, जब कांग्रेस से बागी होकर भाजपा ज्वाइन करने वाले दो पूर्व विधायक और एक निर्दलीय विधायक का स्वागत करने के लिए भाजपा के आम कार्यकर्ता से लेकर दिग्गज नेता फूलों की मालाएं हाथ में लिए खड़े नजर आए। भाजपा के वे नेता उनके समर्थन में नारेबाजी करते हुए भी नजर आए, जो कभी अपने प्रेस बयानों, तो कभी जनसभाओं में उनका ‘चीरहरण’ करने में कोई कसर नहीं छोड़ा करते थे। इन स्वागत समरोहों से एक संदेश यह भी गया कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और हाइकमान के आदेश यहां सर्वोपरि होते हैं और सबको मानने पड़ते हैं
गुरुवार को सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, बड़सर के पूर्व एमएलए इंद्रदत्त लखनपाल और हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा जैसे ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे, तो तीनों मंडलों के अध्यक्षों प्रो. विक्रम राणा, जसवीर पटियाल व आदर्शकांत से लेकर महिला मोर्चा, युवा मोर्चा से लेकर पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों सिकंदर कुमार, राकेश जम्वाल व विक्रम ठाकुर समेत काफी संख्या में भाजपा वर्कर्ज ने उनका स्वागत किया। इस दौरान तीनों नेताओं के समर्थक, जो कि पूर्व में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे हैं, वे भी मौजूद रहे। इन स्वागत कार्यक्रमों के दौरान फिलहाल राजेंद्र राणा के अलावा किसी का खुलकर विरोध नहीं हुआ। राजेंद्र राणा का विरोध करने वाले भी कांग्रेस के कुछ लोग अणु चौक पर ही नजर आए। यहां राणा को काले झंडे दिखाए गए । उधर, इन नेताओं के स्वागत कार्यक्रमों में भाजपाइयों की वो फौज खड़ी थी, जिनके निशाने पर हमेशा ये तीनों कभी रहा करते थे। तीनों विस क्षेत्रों में हुई जनसभाओं में मंडल अध्यक्षों से लेकर सभी भाजपा नेताओं ने बारी-बारी से अपने संबोधन में उपुचनाव में सबसे उनका समर्थन करने की अपील भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अलविदा कांग्रेस जारी : पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का काग्रेस पार्टी से इस्तीफा

दिल्ली :  गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक पटेल ने इस्तीफे की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्स ने 2 महीने के बच्चे के लिए जोखिम में डाली अपनी जान : नर्स ने उफनते नाले के ऊपर लगा दी थी छलांग

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और उफनती नदियों के बीच एक नर्स की बहादुरी का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेंद्र राणा का बयान राजनीति से प्रेरित : शिमला शहर में पानी के प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का चयन टैंडर के आधार पर किया गया – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ : शिमला । शिमला शहर में पानी के प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का चयन टैंडर के आधार पर किया गया। शिमला शहर को 24 घंटे पानी देने के प्रोजेक्ट का जिम्मा L-1 फर्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 करोड़ लेकर अमीर बन गए और अब आपको पैसे बांटने आएंगे, लेकिन लाहुल स्पीति की संस्कृति अपने ईमान को बेचने वाली नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

लाहौल : लाहौल स्पीति की जनता से धोखा करने वाले पूर्व विधायक रवि ठाकुर की जमानत इन चुनाव में जब्त होगी और तब उनको अपनी गलती का एहसास होगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!