सार्वजनिक परिवहन व अन्य निर्धारित वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य : ADC रोहित राठौर

by
मंडी, 2 मई।  प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक परिवहन वाहनों मं अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने की अधिसूचना जारी होने के उपरांत मंडी जिला में परिवहन विभाग के तत्वाधान में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में आज अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने मंडी के पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों के साथ अटैच गाडि़यों का निरीक्षण किया। इन सभी गाडि़यों में सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडो के अनुसार डस्टबिन पाए गए।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदूषण को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत सभी टैक्सियों, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं, निजी परिवहन सेवाओं, ट्रकों तथा टैपो ट्रैवलर इत्यादि में डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने सभी सार्वजनिक परिवहन, टैक्सी तथा ट्रक ऑपरेटर यूनियनों के पदाधिकारियों को इस बारे सभी को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि हिमाचल को प्रदूषण मुक्त किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है तथा उन्हें 1500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार, जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जाखू मंदिर का होगा 5 करोड़ 67 लाख में जीर्णोद्धार – सरकार ने दी जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट को सैंद्धांतिक मंजूरी – ट्रस्ट अपने स्रोतों से जीर्णोद्धार का खर्च करेगी वहन

एएम नाथ। शिमला : शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जल्द ही शुरू होगा। मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़े प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार ने सैंद्धातिक मंजूरी दे दी। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून को लेकर सभी विभाग रहें सतर्क, 14 जून को कोटरोपी में बचाव व राहत कार्यों को लेकर मॉक अभ्यास किया जाएगा – एसडीएम पधर

पधर, 11 जून :  एसडीएम कार्यालय पद्घर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया l बैठक में मानसून सीजन में आपदा से निपटने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों को नवाजा : ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं : किशोरी लाल

बैजनाथ, 01 दिसंबर। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल सकें। यह उद्गार मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रांसफर – 26 जेबीटी शिक्षकों को कम छात्र संख्या वाले स्कूलों से किया : 417 नए प्रवक्ता नियुक्त

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में युक्तीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुवार को मंडी जिले में 20 या उससे कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों से...
Translate »
error: Content is protected !!