सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित चावल पूरी तरह सुरक्षित, भ्रांतियों पर न दें ध्यान – राजीव शर्मा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 4 दिसम्बर। जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे चावल पूरी तरह सुरक्षित और फोर्टिफाइड राइस (पोषक तत्वों से युक्त चावल) हैं। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि जिला के कुछ राशनकार्ड धारकों के बीच यह भ्रांति फैल रही है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों से वितरित किए जा रहे चावलों में प्लास्टिक का चावल पाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी जानकारी पूरी तरह निराधार और गलत है। चावलों में जो कुछ दाने अलग दिखाई देते हैं, वे प्लास्टिक के नहीं, बल्कि फोर्टिफाइड राइस (पोषक तत्वों से युक्त चावल) हैं जिन्हें सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत तैयार किया जाता है।
राजीव शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि सामान्य चावल के साथ-साथ नागरिकों को अतिरिक्त पोषक तत्व एवं विटामिन भी मिल सकें।
उन्होंने कहा कि फोर्टिफाइड चावल में एफएसएसएआई के मानकों के अनुसार आयरन, फोलिक एसिड तथा विटामिन B12 मिलाए जाते हैं, जो उपभोक्ताओं में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में सहायक हैं। जिला नियंत्रक ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किए जा रहे फोर्टिफाइड चावल पूरी तरह सुरक्षित और लाभकारी हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार पाने के लिए नही देने पड़ेंगे एजेंटों को पैसे : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

एचपीएसइडीसी प्रदेश के लोगों को देगा विदेश में कार्य करने का अवसर एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को विदेशों में नौकरी के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का “बजट सत्र”

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से विधानसभा शिमला में शुरू होने जा रहा है। इस बाबत राज्यपाल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की को नशीले पाउडर का बनाया आदी : घोड़ों का इंजेक्शन देकर करता रहा रेप

कानपुर में जिम ट्रेनर द्वारा की गई एकता गुप्ता नामक महिला की हत्या के बाद एक और जिम ट्रेनर का कारनामा सामने आया है. बता दें कि इस घटना में अर्जुन सिंह नामक जिम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजीकृत पुलिस चौकियों को एफआईआर दर्ज करने के लिए अधिकृत किया जाएगा -बोर्डों और निगमों में तैनात किए जाएंगे गृह रक्षकः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!