सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी : DC अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ। मंडी, 2 दिसम्बर।  जिले में पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन तथा एनजीटी मामलों की अनुपालना की प्रगति की समीक्षा हेतु आज उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने सभी एसडीएम और बीडीओ को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए नियमित निगरानी और चालान अभियान प्रभावी रूप से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए।
बैठक में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में एकत्रित प्लास्टिक द्वारा सड़क निर्माण कार्य की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी बीडीओ और शहरी निकायों को लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय मजबूत कर प्लास्टिक उपयोग की प्रक्रिया को व्यवस्थित और गति प्रदान करने पर जोर दिया और कहा कि जिले में प्लास्टिक वेस्ट का वैज्ञानिक उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
मंडी शहर में स्कोडी खड्ड में खुले ग्रे वाटर की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने नगर निगम मंडी और जलशक्ति विभाग को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन घरों में सिवरेज कनेक्शन उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें तुरंत जोड़ा जाए, सभी लीक पाइंटों की मरम्मत की जाए और विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नाले की सफाई सुनिश्चित की जाए। रिवालसर क्षेत्र में सभी घरों को सिवरेज नेटवर्क से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
उपायुक्त ने नगर निगम मंडी को सेनेटरी वेस्ट को पृथक रूप से एकत्रित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और सभी विभागों को अपने दायित्वों के प्रति उत्तरदायी रवैया अपनाने को कहा।
बैठक का संचालन क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विनय कुमार ने किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर, एसडीएम मंडी सदर रूपिन्द्र कौर, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, आरटीओ नवीन कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी रजनीश शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति देवराज चौहान और लोक निर्माण विभाग डी के वर्मा सहित नगर निकायों और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि जिला के अन्य एसडीएम और बीडीओ ऑनलाइन माध्यम से जुडे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोरांवाली में हुए तीन युवकों के मर्डर का मामला : 11 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, मृतक मनी की मां ने पुलिस को बारदात के बारे में क्या बताया और किस किस के खिलाफ हुया मामला दर्ज.. .. .. जानिए

गढ़शंकर । गांव मोरांवाली मे हुए हत्याकांड में गढ़शंकर पुलिस ने मृतक मनप्रीत सिंह मनी की माता के ब्यानों पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व उसके पिता सहित 11 लोगो के खिलाफ ममला दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बदले की भावना से काम करना छोड़ विकास पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

मंडी के साथ राजनीतिक द्वेष भावना से काम कर रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर सुक्खू, नेरचौक मेडिकल कालेज से 41 डॉक्टर एकसाथ हटाने पर दी प्रतिक्रिया कहा, पहले एस.पी.यू. मंडी को किया कमजोर, अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला बैंक कर्मी की संदिग्ध मौत : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

एएम नाथ। नादौन  : नादौन उपमंडल के सेरा गांव में एक महिला बैंक कर्मी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका एक किराए के कमरे में अकेली रह रही थी और पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीबीआई डीएसपी की जमानत याचिका खारिज : हिमाचल छात्रवृत्ति घोटाला मामले में याचिका खारिज

एएम नाथ : शिमला : सीबीआई की विशेष न्यायाधीश अलका मलिक ने मंगलवार को सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बलबीर सिंह की नियमित ज़मानत याचिका खारिज कर दी।पाँच महीनों में यह दूसरी बार है...
Translate »
error: Content is protected !!