सिद्धू ने किया दावा, अपना एक इंटरव्यू पोस्ट कर : सीएम भगवंत मान ने एप्रोच किया था, मान ने कहा था कि मैं आपका डिप्टी बनने को तैयार हूं अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करवा दो

by

चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। एक्स पर अपना एक इंटरव्यू पोस्ट कर सिद्धू ने एक धमाकेदार दावा किया। इस पोस्ट में सिद्धू ने लिखा है कि कुछ भी छिपाया नहीं, सब उजागर है।

सिद्धू ने दावा किया कि सीएम भगवंत मान ने उन्हें एप्रोच किया था। अगर वे जगह पूछेंगे तो मैं जगह भी बता दूंगा… वो पूछेंगे नहीं। मान ने कहा था कि मैं आपका डिप्टी बनने को तैयार हूं अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करवा दो। अगर आप आम आदमी पार्टी में आते हैं तो भी मैं आपका डिप्टी बनने को तैयार हूं। मैंने मान को कहा कि नवजोत सिद्धू राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को वचनबद्ध है। ये मुमकिन नहीं है। अगर आप आना चाहते हो छोटे भाई तो वेलकम.. दिल्ली जाकर भाई से बात करो। इसके बाद मैंने उससे बात नहीं की। इस दौरान नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान उनकी तारीफ इसलिए करते हैं क्योंकि उनके पास मेरी बातों का कोई जवाब नहीं है। इसलिए अब मान को बोलो कि वह गुरु घर की सीढ़ियां चढ़े और कहें कि सिद्धू का जमीर बिकाऊ है।

इस मौके सिद्धू ने मान सरकार को घेरते कहा कि चुनावों से पहले बड़े-बड़े दावे किए थे कि पंजाब को कर्जामुक्त कर देंगे। लेकिन इस सरकार ने पंजाब के कर्जे को 20 हजार करोड़ से बढ़ाकर 38 हजार करोड़ कर दिया है। सिद्धू ने कहा कि यह लोग तो मौज-मस्ती करके चले जाएंगे, लेकिन इसका भुगतान पंजाब के लोगों को करना पड़ेगा।
लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में सिद्धू ने कहा कि अगर ऐसा ही होता, तो फिर वह राज्यसभा की सीट क्यों छोड़ते। उनका एकमात्र उद्देश्य पंजाब के लोगों की सेवा करना है। इस मौके सिद्धू ने मान सरकार पर माफिया चलाने के आरोप भी लगाए। सिद्धू ने कहा कि कहते थे कि माफिया खत्म कर देंगे। लोगों को दो-दो हजार रुपये में रेत की ट्रालियां दिलाएंगे। लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। ऊपर से कर्जे में डुबो कर पंजाब को आर्थिक रूप से कंगाल बना रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

पंजाब में कांग्रेस-आप का गंठबंधन पर संकट के बादल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वडिंग बोले- हम सभी 13 सीटों पर लड़ने की तैयारी

चंडीगढ़ : भाजपा  को रोकने के लिए विपक्षी दलों ने 26 से अधिक दलों ने इंडी गठबंधन बनाया है। लेकिन इनके बीच तालमेल बनाना मुश्किल होता जा रहा है। इन दलों के बीच राज्य...
article-image
पंजाब

AAP सरपंच पर हमला, उतारी पगड़ी, 7800 रुपए और मुहर भी लूटी, 17 के खिलाफ FIR दर्ज

लुधियाना :  लुधियाना के हलवारा में एक नगर कीर्तन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह हलवारा पर लगभग एक दर्जन लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। ...
article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर द्वारा भव्य चौकी का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर ने अग्रवाल भवन, हरियाणा रोड पर बाबा बालक नाथ जी की पहली भव्य चौकी का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नंगल डैम पहुंचे भगवंत मान बोले- बीबीएमबी गुंडागर्दी पर उतारू – पंजाब बीजेपी के नेता भी स्थिति स्पष्ट करे : पंजाब-हरियाणा में पानी को लेकर बढ़ी रार

नंगल  :  सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को रूपनगर स्थित नंगल डैम का निरीक्षण किया। मान ने कहा कि हरियाणा ने अपने हिस्से के पानी का इस्तेमाल कर लिया है। पंजाब हरियाणा को हर...
Translate »
error: Content is protected !!