सिलाई अध्यापिकाओं की सेवाओं को नियमित करने के लिए गठित होगी समितिः मुख्यमंत्री

by
  शिमला :    सिलाई अध्यापिकाओं का पदनाम पुनः नामित करने और उनकी सेवाओं को नियमित करने के लिए नीति तैयार करने के संबंध में एक समिति का गठन किया जाएगा। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओक ओवर में उनसे मिलने पहुंची सिलाई अध्यापिकाओं के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कही। सिलाई अध्यापिकाओं का यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय मंजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में प्रतिमाह 900 रुपये की बढ़ौतरी किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने पहंुचा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों, सहित विभिन्न विभागों के पैरा वर्कर्ज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि पंचायत सचिवों की 20 प्रतिशत सीटें सिलाई अध्यापिकाओं से भरी जाएं और इसकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर स्तर पर महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, बेटी है अनमोल, शगुन योजना आदि इस दिशा में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में पहली बार जेंडर बजटिंग घटक प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और मिड-डे मील वर्कर के मानदेय में वृद्धि की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमाह 900 रुपये की वृद्धि के साथ सिलाई अध्यापिकाओं को अब 7950 रुपये प्रतिमाह मानदेय के रूप में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में कुल 1650 रुपये बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों को अब प्रतिमाह 1500 रुपये अधिक मिलेंगे।
भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने श्रमिक वर्ग की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा राज्य का श्रमिक वर्ग, पैरा वर्कर्ज और दिहाड़ीदार उनके मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि करने के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, भारतीय मजदूर संघ के महासचिव यशपाल, सिलाई अध्यापिका एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता राणा सहित अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के लिए हमीरपुर में दूसरे दिन भरे गए 1548 पर्चे : जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 नामांकन पत्र ने किए दाखिल

हमीरपुर 08 मई :  जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों सहित...
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में दोबारा अलग-अलग संचालित होंगे सीबीएसई और एचपी बोर्ड के स्कूल

एएम नाथ। हमीरपुर :  जिला मुख्यालय हमीरपुर के दोनों वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विलय (मर्जर) का निर्णय रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव ने आदेश जारी कर दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

208 ग्राम चरस सहित 2 गिरफ्तार

रोहित जसवाल।  बंगाणा । जिला मंडी के दो युवक 208 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किए हैं। रविवार सुबह क्षेत्र के थाना बंगाणा के तहत बौल जोगीपंगा में एसआईयू टीम और पुलिस के जवानों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां जिला परिषद सोलन के उपस्थित नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

उपायुक्त सोलन ने उपस्थित जिला परिषद सदस्यों को दिलाई शपथ सोलन:   केसी चमन ने जिला परिषद सोलन के लिए वार्ड नम्बर-3 डूमेहर से निर्वाचित आशा परिहार, वार्ड नम्बर-5 सिरीनगर से निर्वाचित लीला देवी ठाकुर,...
Translate »
error: Content is protected !!