सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी : संगरूर से एयरलिफ्ट कर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

by

संगरूर : पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीएम संगरूर में अपनी राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थे, जब उन्हें अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उनके साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता भी थे।

एयरलिफ्ट कर मोहाली लाया गया : चीफ मिनिस्टर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, और एहतियात के तौर पर उन्हें एयरलिफ्ट करके मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर निगरानी रखे हुए है और उनका इलाज जारी है।

संगरूर में किए थे धार्मिक कार्यक्रम : इससे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महाशिवरात्रि के अवसर पर संगरूर जिले के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। यहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर शिवलिंग का अभिषेक किया और मंदिर में माथा टेका था। धार्मिक कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री को राजनीतिक बैठकें और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था, लेकिन कार्यक्रमों के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।

राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल : सीएम की अचानक तबीयत खराब होने से राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है। हालांकि, उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार अपडेट मिल रहे हैं, लेकिन इससे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी आशंका बनी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब में अस्थायी विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा होगा : संधवा

श्री आनंदपुर साहिब : नौवें पातशाह हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पावन शहादत को समर्पित अस्थायी पंजाब विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों में जारी मुठभेड़ : जवानों ने पाकिस्तानी जैश के आतंकवादियों को घेर रखा, ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी

आतंकियो की हलचल पर भारतीय सेना की पैनी नजर एएम नाथ। जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी मिल रही है कि...
article-image
पंजाब

सबजी विकेरता प्रवासी को घेर कर चार हजार रुपए की लूट कर लूटेरे पैदल ही फरार

गढ़शंकर: तहसील कंप्लैक्स गढ़शंकर के पास आज सुबह एक सबजी बिक्रेता प्रवासी को तेजधार हथियार सेे घायल करके तीन नकाबपोश लूटेरे चार हजार रुपए की नकदी लूट कर पैदल ही फरार हो गए। प्राप्त...
article-image
पंजाब , समाचार

सैला खुर्द में बाढ़ पीडि़तों के लिए कानूनी सेवाएं-कम-राहत कैंप का सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से किया गया आयोजन

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने नए न्यायिक परिसर से राहत सामग्री से भरे वाहन को राहत शिविर के लिए किया रवाना होशियारपुर, 04 अगस्त:   पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी के नेतृत्व व जिला एवं सत्र...
Translate »
error: Content is protected !!