फरीदकोट : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फरीदाकोट में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली एक बड़ी उपलब्धि में, 1.14 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित किया गया है, जिससे राज्य के लगभग 4 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
यह घोषणा राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आर्थिक प्रगति के साथ-साथ, पंजाब ने सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की है, जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 48% की उल्लेखनीय कमी आई है।
यह फोर्स सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और नागरिकों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।राज्य सरकार ने अपने शहीदों के सम्मान में भी प्रतिबद्धता दोहराई है।