सीएम मान से डिबेट करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू पहुंच गए उनके दफ्तर : बिट्‌टू की सिक्योरिटी में मौजूद जवानों और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों के बीच बहस, हाथापाई और धक्का-मुक्की

by

चंडीगढ़ :  सीएम भगवंत मान से डिबेट करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू उनके दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान बिट्‌टू की सिक्योरिटी में मौजूद जवानों और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों के बीच बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।

इस मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास परमिशन नहीं थी इसलिए बिट्‌टू का काफिला रोका गया। अधिकारियों ने पायलट गाड़ी के ड्राइवर को जबरन उतारने की कोशिश की। बिट्‌टू गाड़ी से उतरकर आए तो भी पुलिस अधिकारी सिक्योरिटी अफसर से बहस करते रहे। वहीं, बिट्‌टू ने कहा,’ मैं अकेला यहां आया था। इन्होंने गालियां दीं। अगर मुझे डिटेन करना है तो कर लो। मैं गृह विभाग को शिकायत दूंगा।’ इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अधिकारी कह रहे हैं कि आपने रास्ता ब्लॉक कर रखा है। इसके बाद अधिकारियों और ड्राइवर के बीच हाथापाई हुई। पायलट गाड़ी का ड्राइवर पुलिस अधिकारियों से कहता है कि गृह मंत्रालय ने उन्हें बिट्‌टू की सिक्योरिटी दे रखी है। हमें कैसे उन्हें अकेला छोड़ सकते हैं? उन्हें कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा? हमें गृह मंत्रालय ने भेजा हुआ है। हम ड्यूटी कर रहे हैं। हमारी ऑल इंडिया ड्यूटी है। इस पर अधिकारी कहते हैं कि आप अपनी डयूटी करो और हमें अपनी ड्यूटी करने दो। आप इस तरह रास्ता ब्लॉक नहीं कर सकते।हाथापाई और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।

इस मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास परमिशन नहीं थी इसलिए बिट्‌टू का काफिला रोका गया। अधिकारियों ने पायलट गाड़ी के ड्राइवर को जबरन उतारने की कोशिश की। बिट्‌टू गाड़ी से उतरकर आए तो भी पुलिस अधिकारी सिक्योरिटी अफसर से बहस करते रहे। वहीं, बिट्‌टू ने कहा,’ मैं अकेला यहां आया था। इन्होंने गालियां दीं। अगर मुझे डिटेन करना है तो कर लो। मैं गृह विभाग को शिकायत दूंगा।’ इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अधिकारी कह रहे हैं कि आपने रास्ता ब्लॉक कर रखा है। इसके बाद अधिकारियों और ड्राइवर के बीच हाथापाई हुई। पायलट गाड़ी का ड्राइवर पुलिस अधिकारियों से कहता है कि गृह मंत्रालय ने उन्हें बिट्‌टू की सिक्योरिटी दे रखी है। हमें कैसे उन्हें अकेला छोड़ सकते हैं? उन्हें कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा? हमें गृह मंत्रालय ने भेजा हुआ है। हम ड्यूटी कर रहे हैं। हमारी ऑल इंडिया ड्यूटी है। इस पर अधिकारी कहते हैं कि आप अपनी डयूटी करो और हमें अपनी ड्यूटी करने दो। आप इस तरह रास्ता ब्लॉक नहीं कर सकते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी की धन्यवाद यात्रा पटियाला से शुरू : पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने यहां श्री काली देवी मंदिर में टेका माथा

पटियाला :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी पंजाब के नए प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की धन्यवाद यात्रा...
article-image
पंजाब

90 हजार की मौत हो चुकी….पंजाब में उनके खाते में भी पेंशन की170 करोड़ की राशि

चंडीगढ़ :  पंजाब में कई ऐसे पेंशनर्स का पता चला है जिनकी मौत हो चुकी है, लेकिन उनके खाते में पेंशन की राशि चली गई। अब सरकार ने इन सभी मृतकों के खातों से...
article-image
पंजाब

पांच अप्रैल को एफसीआई कार्यलय का घेराव कर देंगे धरना धरना :  मट्टू

केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खातों में गेहूं की अदायगी करने के विरुद्ध।  गढ़शंकर – कृषि सुधार कानूनों को रद्द कराने के लिए रिलायंस मॉल के सामने किसान व मजदूर संगठन का धरना 1832...
Translate »
error: Content is protected !!