सीनियर फार्मेसी अधिकारी रनजीत सिंह खक्ख का सेवानिवृति पर सम्मान

by

गढ़शंकर : पीएचसी पोसी में सेवा निभा रहे सीनियर फार्मेसी अधिकारी रनजीत सिंह खक्ख का सेवा निवृति पर विभाग की और से एसएमओ पोसी डा. रघवीर सिंह व समूचे स्टाफ द्वारा सम्मान किया गया। स. खक्ख 36 वर्ष की शानदार सेवा निभाने पश्चात विभाग से सेवानिवृत हुए हैं और उन्होंने लंबा समय सिविल अस्पताल गढ़शंकर में फार्मेसी अधिकारी के रूप में सेवाएं निभाई। वह गत समय से पीएचसी पोसी में पदोन्नत होने पश्चात सीनियर फार्मेसी अधिकारी की सेवाएं निभा रहे थे। समागम दौरान एसएमओ पोसी डा. रघवीर सिंह तथा समाजसेवी डा. हरविंदर सिंह बाठ ने स. खक्ख द्वारा विभाग में 36 वर्ष की बेदाग सेवा निभाने पर प्रशंसा की। इस मौके अमरजीत कौर खक्ख, हरविंदर सिंह हैरी खक्ख, मनिंदर कौर संधू, अमनदीप सिंह बैंस, डा. कीमती लाल के साथ डा. सुमन राय, डा. पुनीत राय, डा. हरपुनीत, डा. मैरी, डा. संदीप सिंह भोगल, केवल सिंह हैल्थ इंस्पैक्टर, बीईई रोहित शर्मा, मदन लाल सुपरडैंट, सतवीर सिंह फार्मेसी अधिकारी, संजय लंब, सुरिंदर कुमार फार्मेसी अधिकारी, रजिंदर कुमार एमएलटी, नीलम रानी अपलैथमिक अधिकारी, सुखजीत राय, संतोष, हरमनजीत, रेशम कौर आदि हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 अश्लील वीडियो…1500 करोड़ की संपत्ति और सरकार से मिले 1 करोड़, ज्योतिषाचार्य अशोक खरात केस में हो रहे बड़े खुलासे

नासिक : महाराष्ट्र में कथित गॉडमैन और तांत्रिक के रूप में पहचान बना चुके अशोक खरात (उर्फ कैप्टन खरात) को लेकर SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अधिकारी...
article-image
पंजाब

बस पलट कर नहर में गिरी, चालक सहित 3 घायल : घने कोहरे के कारण बस के ब्रेक लगाने पर नहर में गिर गई

गढ़शंकर : गढ़शंकर आदमपुर सड़क पर गांव एमां मुग्गलां के निकट सुबह करीब 9.20 वजे कोहरे के चलते ब्रेक लगाने पर बस पलट कर नहर में गिर गई। जिसमें बस चालक , कंडक्टर व...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी

 पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड  ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in. पर जाकर पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!