सीपीएस ने नच्छीर और चिम्बलहार में सुनीं जनसमस्याएं, पुराने विंध्यवासिनी मंदिर तक बनेगी 13 करोड़ से सड़क : आशीष बुटेल

by
निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर लगेंगी विद्युतीकृत स्ट्रीट लाइटें*
पालमपुर, 23 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नच्छीर और नगर निगम पालमपुर के चिम्बलहार वार्ड में उपस्थित रहे और लोगों की समस्याओं को सुना।
आशीष बुटेल ने नच्छीर और चिम्बलहार में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पालमपुर हलके और पालमपुर के लोगों के हित्तों रक्षा के लिए वे वचनबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने ज़िला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का निर्णय लिया है। इस योजना में पालमपुर को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के विंध्यवासिनी मंदिर बन्दला से पुरानी विंध्यवासिनी मंदिर तक सड़क निर्माण के लिये 13 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सड़क उनकी विधायक प्राथमिकता में है और इसके निर्माण से इस क्षेत्र पर्यटन गतिविधियों में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय बन्दला और आयुष विभाग के उपमंडलीय कार्यालय के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है और शीघ्र ही भवन के लिए धनराशि उपलब्ध करवा दी जायेगी ताकि यहां लोगों को उपचार घर के नजदीक उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि बन्दला के छिड़ चौक में हाई मास्ट लाइट लगाने के साथ इसके सौंदर्यीकरण के लिये भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों में सोलर लाइटस को विद्युतीकृत लाइट में परिवर्तित करेंगे। जबकि निगम के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगी रहेंगी।
इससे पूर्व सीपीएस ने चिम्बलहार स्तिथ नागिनी मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने कहा कि
नागिनी मंदिर चिम्बलहार से उवारना तक सड़क निकालने की बात कही ताकि लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि चंमडूहल कूहल का निर्माण जायका प्रोजेक्ट के माध्यम से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नच्छीर पंचायत और चिम्बलहार वार्ड के लोगों की सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने
नच्छीर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने नच्छीर में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने तथा उपस्थित महिला मण्डलों को 15-15 हजार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चिम्बलहार को 24 घण्टे पानी देने के लिये बड़ा टैंक निर्मित किया गया है और पाइप लाइन का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने महिला मंडल के भवन को 3 लाख रुपये , शिव चेतना क्लब और सरस्वती महिला मंडल को 15 -15 हजार देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक
चन्द, ग्राम पंचायत नच्छीर के उपप्रधान संतोष कुमार, निगम पार्षद संजय राठौर,
राज कुमार, गोपाल नाग और दिलबाग सिंह, प्रधान चंदपुर कमला कपूर, सेवानिवृत्त कर्नल जगदीश, पूर्व जिला पार्षद कमला कपूर और डी आर वर्मा, राम चन्द, महिला मंडल ध्रुवा देवी, इच्छा देवी, पूर्व प्रधान प्यार चन्द सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरु का बन्न में मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को गृह निर्माण के लिए भूमि दस्तावेज प्रदान किए : प्रत्येक प्रभावित परिवार को राहत सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के बड़सर और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के तहत जब्बल खैरियां, गुरु...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार के निशाने पर निजी अस्पताल.. हिमकेयर में भी फर्जीवाड़ा

एएम नाथ l मंडी :   पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए बनाई गई एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) में करोड़ों रुपये के घोटाले की परतें भी धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। सेना की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस और अन्य कल्याणकारी योजनाएं रहेंगी जारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा, भाजपा ने जानबूझकर आरडीजी प्रस्तुति का बहिष्कार किया अपने कार्यकाल में भाजपा ने किया है आरडीजी का दुरुपयोग एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!