सीवरमैनों की मांगों का जल्द होगा समाधान : डॉ. रवजोत सिंह

by
स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों सहित सफाई कर्मचारी यूनियन के साथ की बैठक
होशियारपुर, 6 फरवरी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज नगर निगम होशियारपुर के अधिकारियों और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों विशेषकर सीवरमैनों को पक्का करने के विषय पर विचार-विमर्श करना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना था।
डॉ. रवजोत सिंह ने यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सीवरमैनों को पक्के करने के मुद्दे पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम होशियारपुर द्वारा एक प्रस्ताव स्थानीय निकाय विभाग को भेजा गया है, जिसमें निगम ने सीवरमैनों की सैलरी का खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली है। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों की हर जायज मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान एवं कल्याण सुनिश्चित करना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस दिशा में तेजी से काम करें ताकि कर्मचारियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सीवरमैनों की मांगों का समाधान शीघ्र निकलेगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि स्थानीय निकाय मंत्री होशियारपुर शहर के विकास के लिए नगर निगम को आवश्यक फंड उपलब्ध कराएंगे। बैठक में मेयर सुरिंदर कुमार, कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, एसडीएम संजीव शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरबिंदर सिंह पाबला के अलावा अन्य अधिकारी और यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साबुन फैक्ट्री के खिलाफ धरना 53वें दिन में शामिल

गढ़शंकर, 27 सितम्बर : जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश सरकार साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट : फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई, फिल्म इंडिया में सिर्फ एक स्टेट पंजाब में होगी रिलीज

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने दुनियाभर में खूब धमाल मचाया. फवाद खान और माहिरा खान की ये फिल्म अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में...
article-image
पंजाब

शंभू-खनौरी सीमा पर धरने में बैठे किसानों को हटाने का विरोध, पंजाब में तनाव; मान सरकार को चेतावनी – किसानों के खिलाफ भाजपा व आप ने हाथ मिलाया : खरगे

बठिंडा :  शंभू और खनौरी सीमा पर किसानों के धरने से हटाने के बाद राज्यभर में तनाव का माहौल है। किसानों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किए हैं।...
article-image
पंजाब

पंजाब के पूर्व सांसद के बयान ने मचाया हंगामा : कंगना रनौत को रेप का बहुत तजुर्बा, पूछो कैसे होता है – कंगना ने कहा हैरानी की बात नहीं कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और बलात्कार को मज़े की तरह देखना इस पितृसत्तात्मक देश के दिमाग में बैठ चुका

संगरूर : अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान “बलात्कार” होने का आरोप लगाने के बाद, पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान की टिप्पणी ने गुरुवार को विवाद...
Translate »
error: Content is protected !!