सुंदरनगर में गोहत्या का मामला : 500 लोगों से पूछताछ, 3 संदिग्धों के DNA सैंपल लिए…10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

by
एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के हलेल गांव में 4 फरवरी को हुई गौ हत्या के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है. घटना को 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।
500 से ज़्यादा लोगों से पूछताछ के बावजूद पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. तीन संदिग्धों के डीएनए सैंपल जांच के लिए आरएफएसएल मंडी भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतज़ार है। दरअसल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है. 10 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटनास्थल के पास एक्टिव मोबाइल और फोन के डंप डेटा भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस हर पहलू पर गौर कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
 गौरतलब है कि 4 फरवरी को हलेल गांव में शिकायतकर्ता राम कृष्ण पुत्र चीमडू राम की गाय की क्रूरता पूर्वक हत्या कर दी गई थी. पुलिस थाना धनोटू में बीएनएस की धारा 325 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और सैंपलों को जांच के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
दरअसल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है. 10 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटनास्थल के पास एक्टिव मोबाइल और फोन के डंप डेटा भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस हर पहलू पर गौर कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि 4 फरवरी को हलेल गांव में शिकायतकर्ता राम कृष्ण पुत्र चीमडू राम की गाय की क्रूरता पूर्वक हत्या कर दी गई थी. पुलिस थाना धनोटू में बीएनएस की धारा 325 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और सैंपलों को जांच के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दिव्यांगता शिविर आयोजित : 103 दिव्यांगजनों की जाँच की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए किया पंजीकृत

एएम नाथ। सरकाघाट 20 जुलाई-उपमण्डल सरकाघाट के नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शनिवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संवेदना कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता अवलोकन शिविर का आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डन टेंपल में कड़ाहे में गिरा सेवादार, मौत : सेवादार का आलू उबालते समय फिसला था पैर

अमृतसर, 10 अगस्त | गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरे सेवादार की 8 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। 1-2 अगस्त की रात को सेवादार सेवा करते समय उबलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विस क्षेत्र की ओर से चार लाख 36 हजार का विधायक केवल सिंह पठानिया ने चेक सीएम को किया भेंट

शाहपुर, 10 अगस्त। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए शाहपुर कांग्रेस तथा फ्रंटल संगठन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए खुलकर मदद कर रहे हैं। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित : प्रदेश सरकार नशे के विरूद्ध शीघ्र शुरू करेगी व्यापक अभियान: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  नशे के विरूद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आज शिमला में 12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!