चारों लोकसभा सांसदों पर भारी बारिश से आई आपदा के मुद्दे को उठाने में विफल रहने का मुख्यमंत्री ने लगाया आरोप : 4 सांसदों में उनकी अपनी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी से है सांसद

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के चारों लोकसभा सांसदों पर आपदा के मुद्दे को उठाने में विफल रहने का आरोप लगाया है और कहा कि केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग चल रही है। इसके जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने एक बयान में मुख्यमंत्री  से उनके क्षेत्र में सड़कों और बुनियादी ढांचे की बहाली के लिए अधिक धन आवंटित करने के लिए कहा, जो इस वर्ष के भीषण मानसून में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित और गंभीर रूप से खराब है ।
मुख्यमंत्री के इस ब्यान ने प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा ने राज्य में राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया है। प्रदेश में चार लोकसभा सीटें और तीन राज्यसभा सीटें हैं। राज्य से भाजपा के तीन लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर (जो केंद्रीय मंत्री भी हैं), शिमला से सुरेश कश्यप और कांगड़ा से किशन कपूर है। कांग्रेस के पास केवल एक लोकसभा सांसद हैं और वह है मंडी से प्रतिभा सिंह। भाजपा के पास हिमाचल से तीनों राज्यसभा सांसद जे.पी.नड्डा (जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष) इंदु गोस्वामी (जो महिला विंग की महासचिव) और सिकंदर कुमार है ।                         सुक्खू ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “क्या राज्य के लोगों द्वारा चुने गए सभी चार (लोकसभा) सांसदों ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से मुलाकात की है? कम से कम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जे.पी.नड्डा ने मुझे फोन किया और राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस ने किये आवश्यक प्रबंध पूरे

26 दिसंबर को वॉकाथॉन रूट व ट्रैफिक व्यवस्था को रूट चार्ट किया जारी, 500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात एएम नाथ। बिलासपुर 23 दिसम्बर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 26 दिसंबर को आयोजित की जा रही एंटी-चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने जनमंच बंद करने का मामला उठाया : कैबिनेट मंत्री नेगी ने कहा कि जनमंच, लंच मंच था , इस पर हुआ हंगामा

शिमला :विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन बुधवार को भी सदन में भाजपा विधायकों ने जनमंच योजना को बंद करने के विरोध में बेल में जाकर जमकर नारेबाजी की। प्रश्नकाल के बाद नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 मार्च से पीएचसी व एचएससी में लगना शुरू होंगे कोविड वैक्सीनः डीसी

वैक्सीन लगवाने के लिए अपना मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड साथ लाएं ऊना  – कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण अभियान 15 मार्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर पर लगना आरंभ हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 91.53 लाख रूपये से बसोली में बनने वाले पीएचसी भवन का किया भूमि पूजन, पीएचसी बसोली बनने से लगभग 10 हजार लोग होंगे लाभान्वित: सत्ती

ऊना 6 अप्रैल: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बसोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!