सुक्खू सरकार मना रही जश्न-ए-बर्बादी-  जयराम ठाकुर

by
शिमला में बीजेपी की जन आक्रोश रैली,
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को दो साल का कार्यकाल 11 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है।  इससे एक दिन पहले शिमला में भारतीय जनता पार्टी ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाली।  इस दौरान सरकार से 10 गारंटियों को लेकर सवाल पूछे गए. साथ ही राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल करार दिया गया।
       बीजेपी नेताओं ने पूछा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जो 10 गारंटी दी थी, उसका क्या हुआ, साथ ही आरोप लगाए गए की कांग्रेस ने बीते दो साल में सिर्फ और सिर्फ अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से राज्य की आम जनता त्रस्त है. इस जन आक्रोश रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और विशेष तौर पर हिमाचल बीजेपी प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सह प्रभारी संजय टंडन मौजूद रहे।
                        इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, ”बीते दो साल का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है. बीते दो साल में राज्य का विकास पूरी तरह ठप हो चुका है और हर वर्ग परेशान हुआ है. अब 11 दिसंबर को सरकार जश्न मनाने जा रही है”।  उन्होंने कहा कि यह जश्न नहीं, बल्कि जश्न-ए-बर्बादी है।   उन्होंने कहा कि जनता भी यह सवाल पूछ रही है कि आखिर दो साल में ऐसा क्या किया गया, जिसका जश्न मनाया जा रहा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह फैसला लिया कि सरकार की असलियत को जनता तक ले जाने का काम करेगी. इसके लिए लगातार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में धरना प्रदर्शन किया जा रहे हैं और विपक्ष कांग्रेस सरकार की सच्चाई जनता तक पहुंचा रहा है।
                             इससे पहले मंडी की जनसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, “एक क्रशर संचालक ‘ज्ञानू भाई’ पर सरकार की विशेष कृपा रही। वह आपदा के दौरान पूरे प्रदेश में इकलौता खनन करने वाला व्यक्ति था।प्रवर्तन निदेशालय  की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उसे नहीं जानते, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह साफ दिख रहा था कि गिरफ्तार आरोपी को वह अपनी सरकारी गाड़ी में घूमते हैं, उसे सीएम ऑफिस लेकर आते हैं. वीडियो में तो यह भी साफ दिख रहा है कि मुख्यमंत्री महोदय गाड़ी से उतर कर आरोपित का गेट खोलने आगे बढ़ते हैं. ”
जयराम ठाकुर ने कहा, ”इतनी नजदीकी के बाद ईडी की गिरफ्त में आते ही मुख्यमंत्री महोदय कहते हैं कि मैं उसे जानता नहीं हूं । हमीरपुर और नादौन का रहने वाले हर व्यक्ति से मुझे जोड़ना ठीक नहीं हैं।  मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि वह प्रदेश के लोगों को बताएं कि जिसे गाड़ी में घुमाते हैं, उन्हें पहचानने से इंकार क्यों करते हैं? हिमाचल प्रदेश में अब भ्रष्टाचार और अराजकता की आंच सीएम ऑफिस और सीएम तक पहुंच गई है।  सरकार के हेलीकॉप्टर में आउटसोर्स भर्ती माफिया घूम कर करोड़ों की डील कर रहा है”।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल पधर के पंचायत घर में किया गया एक दिवसीय जागरूकता शिवर का आयोजन

 पधर :    आज उमंडल पधर के पंचायत घर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डी के सौजन्य से जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डी अंशु चौधरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स कर्मियों के लेकर सीएम सुखविंदर सिंहसुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में नोकझोंक : मल्टी टास्क वर्कर्स के लिए नीति बनेगी, मानदेय भी बढ़ेगा

एएम नाथ : शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों के लिए सरकार नीति बनाएगी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घटने वाली है आपकी या EMI या बढ़ेगा बोझ?… 1 अक्टूबर को क्या हो सकता….यहां जानिए

SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की सलाह दी है. इसे सबसे अच्छा विकल्प बताया गया है. हालांकि, कई एक्सपर्ट्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए जिला बिलासपुर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

बिलासपुर 05 मार्च : जिला बिलासपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘गृह सूचीकरण कार्य’ के सफल संचालन के लिए तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ डीआरडीए सभागार में निदेशक एवं मुख्य प्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!