सुक्खू हिमाचल वालों को देंगे बड़ी पार्टी – 25000 मेहमान होंगे शामिल, तैयारी में जुटे कई सरकारी अफसर

by

एएम नाथ। कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बहुत बड़ी पार्टी देने वाले हैं. उन्होंने दिसंबर महीने में एक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की है. इस कार्यक्रम में 25 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है.

जिसे लेकर कई बड़े अफसर तैयारियों में जुटे हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं. इसी उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को बिलासपुर के कहलूर खेल परिसर में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की थी. उस दौरान कार्यक्रम की घोषणा की. बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और कांग्रेस नेता विवेक कुमार मौजूद थे. सीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए. जिसमें 25,000 से अधिक लोग शामिल होंगे. जिले में चल रही विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई. जिसमें बेरी-दडोला पुल का निर्माण भी शामिल है. जिससे तीन निर्वाचन क्षेत्रों बिलासपुर सदर, झंडूता और घुमारवीं के निवासियों को लाभ होगा.

वरिष्ठ नेताओं ने सीएम सुक्खू को बताया कि पुल के दोनों ओर पहुंच मार्ग पहले ही बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि पुल के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी और सर्वेक्षण के बाद सरकार परियोजना के लिए आवश्यक वित्तीय व्यवस्था करेगी. पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के स्वारघाट को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की, जबकि विवेक कुमार ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के झंडूता के लिए इसी तरह की मांग उठाई. मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को आश्वासन दिया कि सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और इन क्षेत्रों को नगर पंचायत का दर्जा देने का हर संभव प्रयास करेगी.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पड्डल मैदान मंडी में राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

एएम नाथ। मण्डी : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शाम पड्डल मैदान में कल आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी प्रबंध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कला एवं रंगोत्सव का मंत्री धर्मानी ने किया शुभारंभ : विकसित भारत के सपने को साकार करने में स्कूलों और बच्चों की भूमिका होगी अहम – धर्मानी

रोहित भदसाली। बिलासपुर, 6 नवम्बर :  हिमाचल प्रदेश सरकार के नगर शहरी आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने बुधवार को घुमारवीं में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने चिट्टे और नशे के खिलाफ नशा निवारण की दिलाई शपथ : श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए 14 योजनाएं : नरदेव सिंह कंवर

एएम नाथ। मंडी, 16 जनवरी। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से द्रंग विधानसभा क्षेत्र के औट में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 मार्च। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों और सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!