सुजानपुर कालेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने कई गतिविधियों में लिया भाग : 26 दिसंबर से एक जनवरी तक आयोजित किया गया एनएसएस इकाई का शिविर

by
एएम नाथ। सुजानपुर 02 जनवरी। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय आवासीय वर्ग का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर ने इस समापन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एवं सात दिवसीय आवासीय वर्ग में सम्मिलित होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय सेवा योजना के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वास्तविक लक्ष्य को छात्रों के समक्ष रखा और अपने अनुभव सांझा किये। उन्होंने कहा कि किसी भी गरिमामय पद तक पहुंचने के लिए अथक परिश्रम की आवश्यकता होती है। जो छात्र महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के समय लापरवाही करते हैं और बुरी संगति के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते वे जीवन में अपने लक्ष्य से भटककर आजीवन दुखों का सामना करते हैं। परंतु जो छात्र लग्न के साथ एवं गुरुजनों के आदेशानुसार शिक्षा में कार्यरत रहते हैं निश्चित रूप से वे अपने लक्ष्य तक पहुंचकर समाज, महाविद्यालय एवं माता पिता का नाम रोशन करते हैं। साथ में उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने तथा जीवन में अनुशासन बनाए रखने हेतु आह्वान किया। उन्होंने इस सात दिवसीय कैंप के लिए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में इसी प्रकार बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो निर्मला ने सात दिवसीय कैंप का ब्यौरा सभी के समक्ष रखा जिसमें पहले दिन महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान मनाया गया। दूसरे दिन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आई टीम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया और साथ में उसी दिन रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें इकाई के छात्रों ने रक्तदान किया। तीसरे दिन छात्रों ने टीहरा गांव को गोद लिया जिसके अंतर्गत प्रसिद्ध स्थल श्री कृष्ण धाम में साफ सफाई कर चारों ओर के क्षेत्र को सुरक्षित और स्वच्छ किया। चौथे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों ने सुजानपुर चौगान में स्वच्छता कैंप का आयोजन किया और नागरिक अस्पताल सुजानपुर के चारों ओर के क्षेत्र से कूड़ा कर्कट साफ किया। उसके उपरांत ऐतिहासिक स्थल नर्मदेश्वर मंदिर में छात्रों द्वारा सफाई अभियान किया गया। छठे दिन महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संगठन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई के छात्रों ने सहभागिता की और विभिन्न प्रकार की सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शशि शर्मा ने इस कार्यक्रम में आए हुए प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर, उप प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार भनवाल , प्रो राजीव ठाकुर, प्रो संदीप शर्मा तथा अन्य समस्त इकाई के छात्रों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

26 साल तक के छात्र चुनाव लड़ सकते : पंजाब यूनिवर्सिटी व इससे संबंधित कालेजों में स्टूडेंट संगठनों के चुनाव 18 अक्तूबर को

चंडीगढ़, 11 अक्तूबर : पंजाब यूनिवर्सिटी तथा इस वर्ष संबंधित कालेजों में विद्यार्थी संगठनों के चुनाव 18 अक्तूबर को होंगे। सोमवार को विद्यार्थी संगठन चुनावों को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन से अंतिम मंजूरी मिल गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ससुर की संपत्ति में दामाद का कितना अधिकार?

नई दिल्ली : भारत में संपत्ति बंटवारे को लेकर कई तरह के नियम बनाये गए हैं। इन नियमों के बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए, ताकि लोग हिस्से में अपने अधिकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

114 ग्राम चरस बरामद : 2 आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ । डमटाल : नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने डमटाल पुलिस थाना के तहत एक्साइज बैरियर के पास दो लोगों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा महिला विशेषज्ञ डाक्टर का सपना मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने किया साकार : 45 लाख रुपये के ऋण और सब्सिडी से स्थापित की अत्याधुनिक सी.वी.सी.टी. मशीन

हमीरपुर 19 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जहां कई युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं पहले से ही अपना व्यवसाय कर रहे कई युवाओं...
Translate »
error: Content is protected !!