सुजानपुर खंड में छात्राओं के लिए आयोजित की कई प्रतियोगिताएं : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित किए गए जागरुकता कार्यक्रम

by
हमीरपुर 23 जनवरी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत इस सप्ताह आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को सुजानपुर खंड के विभिन्न विद्यालयों में बेटियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन, खेलकूद एवं विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि रंग, चित्र, कविता, संगीत, कला, खेलकूद और हास्य-विनोद बाल मन के भावों की सहज अभिव्यक्ति के माध्यम हैं। बच्चे जिन भावों और विचारों की अभिव्यक्ति प्रत्यक्ष रूप में नहीं कर पाते, उन्हें वे कला के विभिन्न स्वरूपों के माध्यम से सहज ही व्यक्त कर सकते हैं। इनसे संबंधित प्रतियोगिताओं के आयोजन से हम बच्चों विशेषकर बेटियों के मन में चल रहे भावों, उथल-पुथल एवं जिज्ञासाओं को टटोल सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि विद्यालय निश्चित रूप से वह स्थान हैं जहां वे अपने सहपाठियों और मित्रों से घुल मिलकर स्वयं को बेहतर ढंग से अभिव्यक्त कर सकती हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से समय-समय पर ऐसे छोटे-छोटे आयोजन करने का अनुरोध किया ताकि बेटियों के मनोभावों को अभिव्यक्ति का मार्ग मिले और वे कुंठा और अवसाद की ओर अग्रसर होने से बची रहें।
इन प्रतियोगिताओं के आयोजन के अलावा पंचायत स्तर एवं विद्यालय स्तर पर किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत दाड़ला, ग्राम पंचायत जोल लम्बरी, ग्राम पंचायत री और ग्राम पंचायत खैरी में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों के तत्वाधान में एक मंच पर महिला सशक्त केंद्रों की बैठक की गई, जिनमें महिलाओं की निहितार्थ विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा स्थानीय सामाजिक एवं सामुदायिक नेताओं से महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उपयुक्त परिवेश की स्थापना पर विचार विमर्श किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को 2,पंजाब को 10, हरियाणा को 5 नए आईएएस अधिकारी मिले …. देखिये पूरी लिस्ट

चंडीगढ़: उत्तर भारतीय राज्यों पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को 2023 बैच के क्रमशः 10, 5 और 2 नए आईएएस अधिकारी मिले हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2023 के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग लड़की के पेट में जब दर्द रहने के साथ-साथ फूलने लगा– पोल उस समय खुली :चचेरे भाई ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से किया दुराचार,मामला दर्ज , ग्रिफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

सुल्तानपुर लोधी : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से उसके चचेरे भाई ने दुराचार किया। आरोपी चचेरा भाई 15 साल की बहन से ही संबंध बनाता रहा। आठवीं कक्षा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1700 पुलिस व होम गार्ड कर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे – मैड़ी में होली मेला 17 मार्च से होगा शुरु : मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध -एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

एडीसी ने मेले के सफल संचालन हेतू किए गए प्रबंधों की समीक्षा बैठक की  अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । ऊना, 14 मार्च – मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 17 मार्च से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खाने पीने वाले खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल लिए : जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006

हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 28 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के...
Translate »
error: Content is protected !!