सुधीर शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया : मंच पर जाने से पहले सुधीर शर्मा ने अपनी मां निर्मला का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज मंगलवार को आखिरी दिन है। नामांकन के आखिरी दिन धर्मशाला से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया।सुधीर शर्मा के नामांकन दाखिल करने के लिए विशेष तौर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी हमीरपुर से धर्मशाला पहुंचे।अनुराग ठाकुर ने जनता से लोकसभा चुनाव में चौका और विधानसभा चुनाव में छक्का लगाने का आग्रह किया। नामांकन दाखिल करने के बाद सुधीर शर्मा ने जोरावर स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।  जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर जाने से पहले सुधीर शर्मा ने अपनी मां निर्मला का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सुधीर शर्मा की मां के पैर छुए।

जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कहा कि उनकी लड़ाई सीधी सरकार से है।सुधीर शर्मा ने कहा आज तक किसी भी सरकार से उनका कोई व्यक्तिगत काम नहीं रहा।  यह सिर्फ धर्मशाला के मान-सम्मान की लड़ाई है।बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद यहीं जोरवार स्टेडियम में एक बड़ी रैली का आयोजन हुआ था। उस वक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सबका हाथ पकड़ा, लेकिन उनका हाथ झटक दिया।सुधीर शर्मा ने कहा कि आज यह देखना दिलचस्प है कि राज्य सरकार की कैसी हालत हो चुकी है।

जीत को लेकर सुधीर शर्मा का दावा : सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह फिल्म ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि आज की यह विशाल जनसभा बड़ा इशारा कर रही है। लेकिन अभी मेहनत करने के लिए 16 दिन बाकी है। आने वाले 16 दिन धर्मशाला का भविष्य तय करेंगे।  धर्मशाला उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कहा कि 1 जून को जब जनता वोट डालने जाएं, तो दोनों ईवीएम पर कमल का ही बटन दबाएं। उन्होंने कहा कि एक वोट लोकसभा चुनाव में राजीव भारद्वाज और दूसरा वोट विधानसभा उपचुनाव में सुधीर शर्मा के लिए होना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सियासी संकट के बीच तीनों निर्दलीय विधायकों ने सौंपा इस्‍तीफा : अब नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे

राज्य की राजनीति में नया समीकरण बनने की संभावना एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक  उथल-पुथल के बीच, तीन निर्दलीय विधायकों ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा को अपना इस्तीफा सौंप दिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेलवे उन्नयन से हिमाचल में रेलवे बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगीः राज्यपाल

बैजनाथ : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कांगड़ा जिला के बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हिमाचल प्रदेश में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम किया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नकराणा क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए विकसित करने को प्रदेश सरकार की मंजूरी : टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू, डीसी बोले बहुआयामी पर्यटन क्षेत्र बनेगा नकराणा क्षेत्र

एएम नाथ।  बिलासपुर 19 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में टूरिज्म स्पोर्ट्स ट्रेड एंड एम्प्लॉयमेंट जनरेशन सोसाइटी से संबंधित बैठक का आयोजन बचत भवन में किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कला उत्सव नवाचार, संस्कृति और सृजनशीलता का मंच : DC मुकेश रेपसवाल

चम्बा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव संपन्न एएम नाथ। चम्बा : पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव के समापन कार्यक्रम में आज उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!