सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे दिल्ली के पार्टी विधायक : कहा अरविंद केजरीवाल इस्तीफा न दें, जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएं

by

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के विधायक पहुंचे। जिन्होंने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली की दो करोड़ जनता केजरीवाल के साथ खड़ी है। किसी भी कीमत पर सीएम अरविंद केजरीवाल इस्तीफा न दें। जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएं। सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत ने भी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

सीएम पद को लेकर आप की टिप्पणी :  सुनीता केजरीवाल और दिल्ली के सीएम पद को लेकर चल रही अटकलों पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सोचती है कि हमें मुख्यमंत्री की सीट उन्हें दे देनी चाहिए। हम उन्हें नहीं देंगे। वे चिंतित हो सकते हैं, लेकिन चीजें इसी तरह से होंगीl
पत्नी सुनीता को सीएम बनाना चाहते हैं केजरीवाल :  भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने जानबूझकर आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज का नाम शराब घोटाले में लिया है। पार्टी के अनुसार, यह सुनीता केजरीवाल का राजनीतिक रास्ता साफ करने की कोशिश है।

अरविंद केजरीवाल ने लिया इन दो नेताओं का नाम :   दरअसल, आज हुई अदालत की सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने यह दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल ने यह माना है कि विजय नायर सीधे तौर पर उन्हें नहीं, बल्कि उनकी पार्टी के दो नेता आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था। ऐसे में यदि यह साबित हो जाता है कि विजय नायर सीधे तौर पर केजरीवाल से नहीं, बल्कि आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज से बातचीत करता था, तो मामलों की जांच इन्हीं दोनों नेताओं की ओर मुड़ जाएगी। इससे अरविंद केजरीवाल को क्लीन चिट भले न मिले, लेकिन आम आदमी पार्टी के इन दो नेताओं से पूछताछ होने की संभावना अवश्य बढ़ जाएगी।

चूंकि, विजय नायर पर यह आरोप है कि उसने शराब व्यापारी समीर महेंद्रू से अपने एक करीबी के माध्यम से करोड़ों रुपये की लेनदेन की थी, पैसों के लेनदेन का यह मामला आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज तक भी पहुंच सकता है। इससे इन दोनों नेताओं पर भी ईडी का शिकंजा कस सकता है। इस मामले में दिल्ली सरकार के एक और मंत्री कैलाश गहलोत से भी पूछताछ हो चुकी है। यानी इस मामले में एक के बाद एक कई बड़े आप नेताओं के घिरने की संभावना बढ़ती जा रही है।

पूछताछ में ही सामने आए थे बड़े नाम :  ध्यान देने वाली बात है कि इस मामले में ज्यादातर आरोपियों के नाम ईडी के द्वारा हुई पूछताछ में ही एजेंसी के सामने आए थे। तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक का नाम आरोपियों से ईडी की पूछताछ के बाद ही सामने आया था। जानकारों का मानना है कि ईडी की कार्रवाई के इस पैटर्न को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि अब शराब घोटाले में इन दोनों वरिष्ठ मंत्रियों से भी पूछताछ होने की संभावना बन सकती है।

जेल में बंद हैं आप के ये नेता
मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के जेल जाने के बाद आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की सबसे प्रमुख नेताओं के रूप में उभरी हैं। अरविंद केजरीवाल ने उन पर भरोसा जताते हुए न केवल सबसे महत्त्वपूर्ण मंत्रालय उन्हें सौंप रखे हैं, बल्कि आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला करने के मामले में भी वे सबसे आगे रहती हैं।

इसी प्रकार सौरभ भारद्वाज भी आम आदमी पार्टी के सबसे मजबूत चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं। पार्टी ने उन्हें लंबे समय से राष्ट्रीय प्रवक्ता बना रखा है। वे दिल्ली सरकार में मंत्री भी हैं। वे भी आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला करने के मामले में सबसे आगे रहते हैं। ऐसे में यदि इन दोनों नेताओं पर भी ईडी की गाज गिरती है तो इससे आम आदमी पार्टी का बहुत बड़ा नुकसान होगा। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल को 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने से यह साफ हो जाता है कि अदालत ने प्राथमिक तौर पर उन्हें इस मामले में आरोपी मानने लायक सबूतों को स्वीकार कर लिया है। अब अरविंद केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन! पहली बार बनाया आरोपी, ब्लैक मनी केस में नई चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली : ब्लैक मनी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रॉबर्ट वाड्रा को पहली बार आधिकारिक तौर पर आरोपी बना दिया है।...
article-image
पंजाब

गाँवों में कम्युनिटी सैंटरों का निर्माण होने से सामाजिक समागम करने के लिए महंगे पैलसों में नही जाना पड़ेगा-राणा के.पी सिंह श्री आनंदपुर साहब हलके का योजनाबद्ध ढंग के साथ विकास करवाया जा रहा है -सासंद मनीष तिवाड़ी

श्री अनंदपुर साहिब :  स्पीकर राणा के.पी सिंह और सासंद मनीष तिवाड़ी ने अलग अलग गाँवों में कम्युनिटी सैंटरों के नींव पत्थर रखने दौरान पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने कहा...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर के 25 वर्ष होने पर सिल्वर जुबली समागम आयोजित

गढ़शंकर, 12 सितम्बर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर ने सिल्वर जुबली मनाई। कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी के नेतृत्व में चल रहे इस कॉलेज को मान्यता प्राप्त हुए 25 वर्ष होने पर सिल्वर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फूलों की बारिश, फिर दागे आंसू गैस के गोले : पुलिस का अजब-गजब अंदाज!

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान रविवार (8 दिसंबर 2024) को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैसे छोड़े हैं।इससे...
Translate »
error: Content is protected !!