सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर बाजार में लोगों को दी शुभकामनाएं, पूजा-अर्चना की

by
हमीरपुर 22 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को हमीरपुर के सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की बधाई दी तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
सोमवार सुबह हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर पहुंचे सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य बाजार में पैदल चलकर अस्पताल चौक तक स्थानीय व्यवसायियों और अन्य आम लोगों के साथ बातचीत करके उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना करके सभी प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना भी की।
इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम किसी एक पार्टी विशेष के ही नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतवासी के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम सिर्फ भारतीय सभ्यता ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक आदर्श हैं। भगवान राम द्वारा स्थापित मूल्य युगों-युगों से शाश्वत हैं और हमारे लिए सदैव प्रेरणादायक रहे हैं।
इस मौके पर सुनील शर्मा बिट्टू के साथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कचरा प्रबंधन में उचित कार्य न करने पर संबंधित नगर परिषद/पंचायत के विरूद्ध होगी कार्यवाही : DC आदित्य नेगी

शिमला 22 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला पर्यावरण योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिला में कचरा प्रबंधन के अंतर्गत नगर निगम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास के लिए 1311 करोड़ की योजनाओं पर होगा कार्य : राज्य के पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी आधुनिक सुविधाएं: बाली

धर्मशाला, 14 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में एशियन विकास बैंक की सहायता से पर्यटन विकास पर 1311 करोड़ रुपये की व्यापक योजनाएं तैयार की जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक क्लिक पर मिल रहीं 275 सेवाएं :गोकुल बुटेल ने किया डिजिटल हेल्पलाइन का शुभारंभ

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार आईटी नवाचार, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस गोकुल बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया है। इसी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

883 करोड़ रुपये निवेश की 25 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 30वीं बैठक आयोजित

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 30वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नए औद्योगिक उद्यम स्थापित...
Translate »
error: Content is protected !!