सुप्रीमकोर्ट ने BCCI को लेकर लगा बैन हटाया : सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

by

एएम नाथ। नई दिल्ली : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को लेकर लगे बैन को हटा दिया है। ये बैन 2017 में लगाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 2017 का निर्देश आजीवन प्रतिबंध के रूप में नहीं देखा जा सकता। ऐसे में लंबे समय तक प्रतिबंध जारी रहना अनुपातहीन होगा। कोर्ट के इस आदेश के बाद अनुराग ठाकुर अब BCCI में किसी भी पद या गतिविधि से जुड़े रहने के लिए पात्र हो पाएंगे। हालांकि, ऐसा करने के लिए अनुराग ठाकुर को मौजूदा नियमों और प्रावधानों का पालन करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में किसी भी पद पर रहने से संबंधित लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है।यह फैसला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने दिया। पीठ ने कहा कि अनुराग ठाकुर द्वारा दाखिल उस आवेदन पर सुनवाई कर रही थी। अनुराग ठाकुर ने अपनी याचिका में 2017 के सुप्रीम कोर्ट आदेश के पैरा 25(ii) के तहत लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की थी।
साल 2017 में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर की अगुवाई वाली पीठ ने, लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने में लगातार अवज्ञा के चलते BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और BCCI सचिव अजय शिर्के को उनके पदों से हटा दिया था। कोर्ट के आदेश के निर्देश (ii) में कहा गया था कि BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के तत्काल प्रभाव से BCCI से जुड़े किसी भी कार्य से स्वयं को अलग रखें।
सुप्रीम कोर्ट ने अब यह स्पष्ट किया है कि 2017 का निर्देश आजीवन प्रतिबंध के रूप में नहीं देखा जा सकता। अदालत ने माना कि लंबे समय तक प्रतिबंध जारी रहना अनुपातहीन होगा। इसी आधार पर कोर्ट ने संबंधित निर्देश को वापस ले लिया। इस आदेश के साथ ही अनुराग ठाकुर अब BCCI में किसी भी पद या गतिविधि से जुड़े रहने के लिए पात्र हो गए हैं, बशर्ते वे मौजूदा नियमों और प्रावधानों का पालन करें। यह आदेश BCCI प्रशासन से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे विवाद में एक अहम मोड़ माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी…200 से अधिक सड़कें बंद

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में सोमवार और मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

लुधियाना: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। उक्त युवक का पिछले 2 महीने से उसका उपचार चल रहा था, युवक नशा करने का आदी बताया जा रहा है। कल उसका दोस्त...
article-image
पंजाब

काग्रेस सरकार के समय जारी ग्राटों से हुए कामों के किए जा रहे उदाघटन : गढ़शंकर व माहिलुपर शहर को इस आप सरकार ने ढाई वर्ष के कार्याकाल में कोई ग्रांट नहीं दी – पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । गढ़शंकर सहित पूरे पंजाब में कानून वयस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है और कोई भी व्यक्ति इस समय सुरक्षित महसूस नही कर रहा। रोजाना व्यापारियों व अन्य लोगों से फिरौतियां की डिमांड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने सादगी से मनाया 76वां जन्मदिन : आयुर्वेद अस्पताल की खामियों होंगी दूर : किशोरी लाल

बैजनाथ 10 अक्तूबर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने मंगलवार को अपना 76 वां जन्म दिवस सादगी से परिवार सदस्यों, कार्यक्रताओं और प्रशंक्षकों के साथ मनाया।...
Translate »
error: Content is protected !!