सुप्रीम कोर्ट में आज बागी विधायकों के मामले की सुनवाई टली, अब 18 मार्च को लगा केस

by
एएम नाथ। शिमला :   सुप्रीम कोर्ट ने आज बागी विधायकों के मामले की सुनवाई टल गई। अब मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में18 मार्च को होगी।
जानकारी के अनुसार आज मामले की सुनवाई के समय सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों के वकील से पूछा कि आप पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं गए। इस पर याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता ने कहा कि बिना हमारा पक्ष सुने ही फैसला सुनाया गया था।
गौर हो कि हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने याचिका दायर की है। जिससे प्रदेश में सियासी संकट बरकरार है। छह बागी विधायकों की अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी थी।
सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों द्वारा विधानसभा स्पीकर द्वारा अयोग्य करार देने के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट से राहत देने की मांग की गई है।
कांग्रेस के बागी चैतन्य शर्मा, सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर और देवेंद्र भुट्टो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस प्रशांत मिश्रा की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा में बजट के दौरान अनुपस्थित रहने के आधार पर इन विधायकों को अयोग्य करार दिया था। उधर कुछ दिनों से बागी विधायक उत्तराखंड में है।
चार्टर्ड प्लेन से अयोग्य करार विधायकों को ऋषिकेष के एक निजी होटल में ठहराया गया है। जानकारी के अनुसार इनके साथ होटल में भाजपा के दो विधायक बिक्रम ठाकुर और त्रिलोक जमवाल भी ठहरे हुए हैं।
अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सबकी नजरे टिकी हुई हैं। कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल की राजनीतिक घटनाक्रम में एक नया मोड़ आ सकता है। कोर्ट अपना क्या फैसला सुनाता है, यह देखना होगा और इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले समलूना संपर्क मार्ग का विधिवत विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने द्रुढाला में किया शिलान्यास

 – 15 लाख रुपए की लागत से होगा कुड्डे वाली माता मंदिर परिसर का सौंदर्य करण चंबा (सिहुंता), 16 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत छलाड़ा में लगभग एक करोड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

28 दिन में आठवां धमाका – वडाला बांगर पुलिस चौकी के बाहर ब्लास्ट

गुरदासपुर : जिला गुरदासपुर के थाना कलानौर में बीते 48 घंटों में दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। चौकी बख्शीवाल पर हुए हमले के बाद शुक्रवार देर शाम को बंद पुलिस चौकी वडाला बांगर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मर्डर…..बुजुर्ग दंपती का गला घोंटा, महिला की मौत और पति गंभीर, 2 सैलानियों पर शक

रोहित जसवाल। कुल्लू :  कुल्लू में बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है. महिला के पति पर भी हमला किया गया, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  कुल्लू पुलिस ने मामले दर्ज कर...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधायक को जेल से भगाने की साजिश रचने में पत्नी गिरफ्तार : जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, विधायक, उनकी पत्नी, चालक व सिपाही जगमोहन समेत कई अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रगौली : चित्रकूट जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने में उनकी पत्नी निखत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!