सुरीले साजों पर गूंजी स्वर लहरियां : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 के लिए ऑडिशन आरंभ

by
रोहित भदसाली। ऊना, 2 सितंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन अंब कॉलेज के सभागार में आरंभ हो गए हैं। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया और सुरीले साजों पर अपनी स्वर लहरियां बिखेरीं।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऑडिशन 2 से 4 सितंबर तक अंब कॉलेज के सभागार में लिए जाएंगे। नामी कलाकारों के अलावा बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों व पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट रहेगी। इसके अलावा अन्य सभी को महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए ऑडिशन में भाग लेना होगा।
यहां करें आवेदन
ऑडिशन में भाग लेने के लिए कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं। ईमेल पते shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com पर भी आवेदन भेजे जा सकते हैं। ऑडिशन के लिए मौके पर भी ओवदन सौंपा जा सकता है।
इसके अलावा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए एक विशेष स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है।
इसमें माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास के साथ-साथ ऊना जिले की समृद्ध परंपराओं, धरोहरों, और साहित्यिक विरासत पर आधारित लेख प्रकाशित किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति अपने लेख 7 सितंबर तक उपरोक्त ईमेल पते पर भेज सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घ्यान स्कूल को मिला जिला स्तरीय उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान

पट्टा मेहलोग, 15 मार्च (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय उच्च विद्यालय घ्यान को विद्यालय प्रबंधन एवं सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बेस्ट एस एम सी अवार्ड से...
article-image
पंजाब , समाचार

पहाड़ी कटरा के करियाना स्टोरों, डोमिनोज पिज्जा व विशाल मैगा मार्ट से सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजेे

जिले में मिलावटखोरी किसी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त, सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 14...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपियों को दी जाएगी सख्त सजा – पठानिया ने कहा : शारीरिक उत्पीड़न मामला:परिजनों से मिले उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

परिजनों को दिलाया भरोसा, कहा वे उनके साथ हैं तथा हर हाल में उन्हें दिलाएंगे इंसाफ एएम नाथ। शाहपुर, 16 सितंबर। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज सुबह शाहपुर विस क्षेत्र में शारीरिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्य मानकों को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का किया जाए आयोजन : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की प्रभावी अनुपालना को लेकर ज़िला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!