सुल्तानपुर मोहल्ला में से 5 किलो 856 ग्राम चरस के साथ 2 गिरफ्तार : चरस की सप्लाई करने सहित पुलिस ने कुल चार को गिरफ्तार

by

एएम नाथ।  चंबा। पुलिस ने चंबा में दो सालों में अब तक की चरस की बड़ी खेप बरामद की है।  सुल्तानपुर मोहल्ला में एक घर में दस्तक देकर पांच किलो 856 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  वहीं चरस की सप्लाई करने सहित इस मामले में पुलिस ने कुल चार लोगाें को गिरफ्तार कर चंबा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  इस मामले में पकड़े आरोपितों में बुधी प्रकाश पुत्र माली राम गांव खुटूई डाकघर टिकरीगढ, नारायण सिंह पुत्र हरदेव गांव कुम्हारका डाकघर टिकरीगढ तहसील चुराह जिला चंबा, मनीष कुमार पुत्र गोपाल कृष्ण मुहल्ला माई का बाग डाकघर सुल्तानपुर वहीं तरूण कुमार पुत्र गोपाल कृष्ण मुहल्ला माई का बाग डाकघर सुल्तानपुर तहसील व जिला चंबा के स्थाई निवासी है। चारों आरोपितों से 3,75, 100 नकदी भी बरामद किए हैं।

                                 इस सब मामले का खुलासा चरस बेच कर घर जा रहे चुराह के दो लोगों ने किया है। इन लोगों के खुलासे के बाद ही पुलिस जिस जगह चरस की खरीद फरोख्त हुई थी, वहां तक पहुंच पाई है। बुधवार रात के समय चंबा तीसा मार्ग पर कोटी के समीप वन विभाग की टीम की ओर से नाका लगाया गया था। इस दौरान रात के समय चंबा से तीसा की तरफ जा रहे दो लोगों को पूछताछ के लिए रोका।

पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों से 2 लाख 40 हजार 500 नकदी बरामद हुए। टीम की ओर से अचार संहिता के दौरान अपने साथ ले जा रहे लाखों रूपए नकदी को लेकर जानकारी हासिल करने पर उन्होंने चरस की खरीद फरोख्त को लेकर खुलासा किया। उसके बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस को इसे लेकर सूचित किया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपितों को साथ लेकर जिला मुख्यालय के साथ लगते माई का बाग पहुंची जहां पर उन्होंने चरस को बेचा था।  इस बीच पुलिस की टीम ने माई का बाग में मनीष व तरूण के घर से पांच किलो 856 ग्राम चरस पकड़ने के साथ एक लाख 34 हजार 600 रूपए नकदी भी बरामद किए हैं। चरस के साथ पकड़े चारों आरोपितों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर चरस की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम ने मुख्यालय के साथ माई का बाग मोहल्ला में दबिश देकर एक घर से पांच किलो 856 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ उनके से पौने चार लाख नकदी भी बरामद की गई है। चारों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने समस्याओं सम्बन्धी पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना से की भेंट 

पंजाब सरकार द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद पेंशन जारी न करने सम्बन्धी दी जानकारी होशियारपुर 1 सितम्बर :  पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के एक शिष्ट मंडल ने अपनी समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी”. विश्व जनसंख्या दिवस पर गलुआ में कार्यक्रम का आयोजन

ऊना: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा आज आंगनबाड़ी केंद्र गलुआ के वार्ड नंबर- 3 ऊना में जिला स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश कम लेकिन नुक़सान बहुत हुआ, प्रभावितों के साथ खड़े हैं प्रदेश के लोग, लोगों की जाने गई, घर, पशुशाला, खेत बाग बह गए, संपर्क मार्ग टूटे – प्रधानमंत्री ने पूरा भरोसा दिया है कि ज़्यादा से ज़्यादा मदद करेंगे : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने ज़िला कुल्लू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, आपदा प्रभावितों से मिले एएम नाथ। कुल्लू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू ज़िला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी जी में 3 से 12 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला : DC जतिन लाल

रोहित भदसाली। ऊना, 17 सितम्बर. छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी जी में 3 से 12 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को इस मेले के सफल...
Translate »
error: Content is protected !!