सूफ़ी गायक कंवर ग्रेवाल ने बाँधा समां, कुल्लू व लाहौल नाटी ने दर्शकों का जीता दिल

by
कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कांगड़ा वैली कार्निवाल की तीसरी संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
एएम नाथ। धर्मशाला, 26 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तीसरे दिन आयोजित सूफ़ी एवं ग्लैमर ईवनिंग (महिला सशक्तिकरण) कार्यक्रम ने सांस्कृतिक रंगों और सुरों की अविस्मरणीय छटा बिखेर दी। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध सूफ़ी गायक कंवर ग्रेवाल की भावपूर्ण और रूह को छू लेने वाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोता उनकी सूफ़ी गायकी पर आनंदित दिखे और पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल जैसे आयोजन प्रदेश की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव न केवल स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर भी देते हैं।No photo description available.
कृषि मंत्री ने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल कांगड़ा जिले की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा वैली कार्निवाल को औपचारिक रूप से उत्सव का दर्जा प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि अब यह आयोजन प्रत्येक वर्ष 24 से 31 दिसंबर तक नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि जिले की लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को निरंतर मंच मिलता रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस निर्णय से कांगड़ा जिला सांस्कृतिक पर्यटन के मानचित्र पर एक सशक्त पहचान स्थापित करेगा तथा स्थानीय कलाकारों, युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।May be an image of dais and text
इस अवसर पर प्रस्तुत कुल्लू नाटी और लाहौल नाटी ने दर्शकों का विशेष रूप से मन मोह लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियों, लोकधुनों और ऊर्जावान नृत्य शैली ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। दर्शकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पारंपरिक नृत्यों की खुलकर सराहना की। इसके अलावा तन्मय चतुर्वेदी के गीतों और अन्य कलाकारों के पंजाबी गिद्दा, एनजेडसीसी और हरियाणवी नृत्य को भी दर्शकों ने खूब सराहा।May be an image of one or more people, crowd and text that says "AL"
महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित फैशन परेड कार्यक्रम का एक और प्रमुख आकर्षण रही, जिसमें महिलाओं की सशक्त भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि हिमाचल की लोक-संस्कृति आज भी जीवंत है और नई पीढ़ी इसे गर्व के साथ आगे बढ़ा रही है।May be an image of dais and text
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कबड्डी वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली टीम की सदस्यों भावना और चम्पा को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति (एससी) आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, धर्मशाला से पूर्व में कॉंग्रेस के प्रत्याशी रहे विजय इंद्र कर्ण, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा एवं गणमान्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर

सुजानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने साझा किए सैन्य सम्मान के भाव कहा, ​प्रथम परमवीर चक्र से लेकर कारगिल तक, सीमाओं की रक्षा में हिमाचल का योगदान बड़ा सैनिकों के प्रति कृतज्ञता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तृतीय चरण में सोलन जिला की 240 ग्राम पंचायतों में से 76 के लिए मतदान होगा : उपायुक्त के.सी. चमन

सोलन :  पंचायती राज संस्थाओं के लिए तृतीय चरण में 21 जनवरी को सोलन जिला की 76 ग्राम पंचायतों में मतदान पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय चरण में सोलन...
हिमाचल प्रदेश

खनन रक्षकों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 मई को प्रातः 9 बजे

एएम नाथ। चम्बा  :   उद्योग विभाग के भूवैज्ञानिक विंग में खनन रक्षकों की नियुक्ति के लिए शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 मई 2025 को सुबह 9 बजे पुलिस ग्राउंड बारगा जिला चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!