सेना का जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा ऑपरेशन : लश्कर के तीन आतंकियों को पहुंचाया जहन्नुम

by
शोपियां  : जम्मू-कश्मीर के शोपियां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारा गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।
वहीं इससे पहले शोपियां में ही आज सुबह पुलिस ने पहलगाम के आतंकियों के पोस्टर लगाए थे। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे।
बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की निर्मम हत्‍या करने वाले आतंकी अभी तक सुरक्षाबलों के हाथ नहीं लगे हैं। कश्‍मीर में अब इन आतंकियों के पोस्‍टर भी लगा दिए गए हैं। पुलिस ने दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर 3 वांटेड आतंकियों के पोस्टर चिपकाए हैं। यह आतंकी पहलगाम आतंकी हमले में शामिल थे। इनके बारे में सूचना देने वालों को 20 लाख का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि हमले को अंजाम देने के बाद यह आतंकी दक्षिण कश्‍मीर के घने जंगलों में छिपे हुए हैं।
बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे आतंकी
सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जम्पाथरी इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। यह आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को चारों ओर से घेर लिया। आतंकियों को सरेंडर करने को कहा गया। इस दौरान सेना और आतंकियों में मुठभेड़ हो गई।
पहलगाम का बदला अभी बाकी है…घाटी में लगाए गए पोस्टर, आतंकियों की सूचना देने पर मिलेंगे 20 लाख
वहीं पहलगाम हमले के कुछ ही दिनों बाद, जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने 25 अप्रैल को बिजबेहरा में थोकर के घर को IED से उड़ा दिया। माना जाता है कि थोकर ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को बैसरन घाटी पर हमला करने में मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

महिला प्रधान के खिलाफ तीन लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा

सोलन, 23 जून : बद्दी में स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो ने ढेला पंचायत की महिला प्रधान के खिलाफ तीन लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा दायर किया है। पीसी एक्ट...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामला – बलि का बकरा बनाया जा रहा, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह संधू ने :  हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

चंडीगढ़। पुलिस हिरासत में लॉरेंस के इंटरव्यू के मामले में वीरवार को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में गुरशेर सिंह संधू ने अर्जी दाखिल कर कहा कि उसे इस मामले में बलि का बकरा बनाया जा...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने गांव गोसल के विकास हेतु सौंपा 2 लाख रुपये की ग्रांट का चैक

बंगा : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांव गोसल के विकास हेतु जारी 2 लाख रुपये की ग्रांट का चेक स्थानीय निवासियों को भेंट किया गया। इस...
article-image
पंजाब

प्रबंधक कमेटी मंदिर सिद्ध बाबा बालक नाथ जी ने हर्षोल्लास के साथ करवाया वार्षिक भंडारा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : प्रबंधक कमेटी मंदिर सिद्ध बाबा बालक नाथ जी, सुखियाबाद का वार्षिक भंडारा श्रद्धापूर्वक करवाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मंदिर में नतमस्तक हुए और उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!