सेवानिवृत्त सुबेदार ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी व बेटों पर मामला दर्ज

by

गढ़शंकर – घरेलू विवाद के चलते फ़ौज से सेवानिवृत्त सुबेदार पेंशन प्राप्त ने आत्महत्या कर ली। गढ़शंकर पुलिस ने मिरतक के भाई व प्राप्त हुए सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पत्नी व बेटों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर दिया है।
मिरतक प्रेमचंद के भाई रामलाल पुत्र पुत्र संसार चंद वासी बीनेवाल ने गढ़शंकर पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि उसके भाई प्रेमचंद का अपनी पत्नी व बेटों के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था और आपस मे मारपीट चलती रहती थी जिसके कारण घर में तनाव बना रहता था। उसने बताया कि गुरुवार की रात उसे प्रेमचंद के घर से उसकी चीख पुकार व मारपीट की आवाजें सुनाई दी और जब उसने प्रेमचंद के घर जाकर देखा तो पाया कि प्रेमचंद ने कोई जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। रामलाल ने बताया कि मिरतक के पास से बरामद डायरी में उसके द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसपर उसने अंग्रेजी भाषा में दस्तखत किए थे और अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी व बेटों को बताया था। गढ़शंकर पुलिस एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि रामलाल के बयान पर मिरतक प्रेमचंद की पत्नी व दोनो बेटों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्टेम सैल का पहला रजिस्ट्रेशन कैंप : कालेज के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने स्टेम सैल दान रजिस्ट्रेशन कैंप में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

होशियारपुर, 08 अगस्त:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज सरकारी कालेज होशियारपुर में पहला स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में सरकारी कालेज के न सिर्फ विद्यार्थियों बल्कि प्राध्यापकों...
article-image
पंजाब

संतों की याद में 21 वां वार्षिक रक्तदान कैंप 9 को

गढ़शंकर : गुरुद्वारा मंजी साहिब गांव मोइला वाहिदपुर में युवाओं द्वारा राष्ट्रीय यूथ नेता अकाली दल हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व मलेरिया दिवस पर किया जागरूक

गढ़शंकर, 25 अप्रैल : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉक्टर बलविंदर कुमार के दिशा निर्देश अनुसार तथा सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में आज विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया।...
article-image
पंजाब

पंजाब में अब गैंगस्टर्स की ऑनलाइन भर्ती : फेसबुक पर पोस्ट लिखकर व्हाट्सऐप नंबर जारी

लुधियाना : पंजाब पुलिस एक तरफ गैंगस्टरवाद खत्म करने के दावे कर रही है। दूसरी तरफ पंजाब में अब गैंगस्टर्स की ऑनलाइन भर्ती हो रही है। युवाओं को अपने गैंग के साथ जोड़ने के...
Translate »
error: Content is protected !!