सेवा केंद्रों में मिलेंगी 327 नागरिक सेवाएं, मुख्य मंत्री की ओर से राजस्व, पुलिस व परिवहन विभाग से संबंधित 56 और सेवाओं की शुरुआत

by

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से नई सेवाओं की शुरुआत के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद
होशियारपुर, 09 फरवरी:
पंजाब सरकार की ओर से सेवा केंद्रों में पहले से दी जा रही सेवाओं में वृद्धि करते हुए आज 56 और सेवाएं मुहैया करवाने की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिले के कुल 25 सेवा केंद्रों में यह सेवाएं शुरु की गई।
मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से चंडीगढ़ से पूरे प्रदेश में वर्चूअल शुरु की गई इन सेवाओं में फर्द प्राप्त करने के साथ-साथ पुलिस विभाग से संबंधित 20 व परिवहन विभाग से संबंधित अलग-अलग 35 सेवाएं शामिल हैं। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से वर्चूअल समागम में शामिल होते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने यह सेवाएं शुरु करने के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब लोगों को पहले से मिल रही नागरिक सेवाओं के साथ-साथ 56 और अहम सेवाएं एक छत के नीचे बहुत ही आसान ढंग से समयबद्ध तरीके से मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं की शुरुआत के साथ सेवा केंद्रों में पहले से लोगों को मिल रही सेवाओं की गिनती 271 से बढ़ कर 327 हो गई हैं, जिससे लोगों के पैसे व समय की बचत के साथ-साथ उन्हें पारदर्शी ढंग से सेवाएं मुहैया करवाई जा रही है।
इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि नई शुरु हुई 56 सेवाओं के अंतर्गत अब लोगों को फर्द की नकल के अलावा पुलिस विभाग से संबंधित नागरिक शिकायतें, एफ.आई.आर, डी.डी.आर, रिपोर्टों की नकल, हर तरह का पुलिस तस्दीकीकरण, एन.ओ.सीज, मंजूरियां आदि सेवा केंद्रों के माध्यम से मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, एन.ओ.सीज, हाईपोथीकेशन, मालकी तबादला सहित 35 नागरिक सेवाएं इन सेवा केंद्रों के माध्यम से ली जा सकती हैं।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल, ए.डी.सी अमित कुमार पांचाला व ए.डी.सी हरबीर सिंह सहित सुंदर शाम अरोड़ा ने 7 आवेदकों को जरुरी सेवाओं के दस्तावेज मौके पर सौंपे। इन आवेदकों में अमर नाथ गांव चानथू ब्राह्मणां, सौदागर सिंह गांव महितपुर, रेनू भाटिया गांव बहादुरपुर बाहियां, परमिंदर सिंह गांव शेरगढ़, महेश्वरी गांव बहादुरपुर बाहियां, रोहित कुमार मोहल्ला बहादुरपुर व विनायक गांव लांबड़ा शामिल थे।
वर्णनीय है कि जिला होशियारपुर में कुल 25 सेवा केंद्र नागरिक सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं, जिनमें से 13 ग्रामीण क्षेत्रों में व 12 शहरी क्षेत्रों में चल रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में चल रहे सेवा केंद्रों में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, आई.टी.आई. होशियारपुर, गढ़शंकर, माहिलपुर, दाना मंडी रहीमपुर, हरियाना, टांडा, गढ़दीवाला, हाजीपुर, तलवाड़ा, मुकेरियां व दसूहा शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह सेवा केंद्र गढ़ी मानसोवाल, भवानीपुर, सैला खुर्द, मैली, चब्बेवाल, पस्सी कंडी, आलोवाल, भंगाला, उच्ची बसी, बुड्डाबढ़, कमाही देवी व मियाणी शामिल है।
सरपंच गुरमिंदर सिंह किया पंजाब सरकार का धन्यवाद
होशियारपुर टांडा रोड स्थित गांव आलोवाल के सरपंच गुरमिंदर सिंह ने वर्चूअल प्रोग्राम के दौरान सेवा केंद्रों में दी जा रही सेवाओं को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि पंजाब सरकार के इस प्रयास से लोगों का समय व पैसा बचत के साथ-साथ परेशानी का खात्मा हुआ है। मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए सरपंच गुरमिंदर सिंह ने कहा कि आम लोगों को एक छत के नीचे जरुरी नागरिक सेवाएं मुहैया करवाना समय की मुख्य मांग थी, जिसको समय-समय पर पंजाब सरकार की ओर से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने गांव की पंचायतों की ओर से पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके गांव में सेवा केंद्रों के माध्यम से नजदीकी 30 से अधिक गांवों के लोगों को सेवाएं लेने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सकतार सिंह बल पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित, डॉ. अंकुर महेन्द्रू ने फिर संभाली महासचिव की जिम्मेदारी

लुधियाना/दलजीत अजनोहा | लुधियाना याना के लोधी क्लब में पंजाब सिविल सर्विसेज (PCS) ऑफिसर्स एसोसिएशन की आम सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य भर के विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक...
article-image
पंजाब

पार्षद कृपाल राम पाला अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल : डिप्टी सपीकर ने सभी के आप का पटका पहना कर आम आदमी पार्टी में किया शामिल

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बार्ड नंबर 7 के पार्षद कृपाल राम पाला अपने साथियों को आज आम आदमी पार्टी का पटका पहना कर डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने आम आदमी पार्टी में...
article-image
पंजाब , समाचार

2 किलो हेरोइन, 5 पिस्टल समेत 9 तस्कर गिरफ्तार ….पाक से मंगवाते थे ड्रग्स

अमृतसर  :  अमृतसर पुलिस ने ड्रग्स और हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशा व अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नौ तस्करों को जिला शहरी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया...
Translate »
error: Content is protected !!