सेवा ही संगठन अभियान के तहत कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को भेजे फल व सब्जियां

by
ऊना – सेवा ही संगठन अभियान के तहत ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज दूसरे दिन भी होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों के लिए फल व सब्जियां भिजवाईं। थाना कलां में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के अलग-अलग समूहों को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में फल व सब्जियां के साथ रवाना किया तथा कहा कि किसी भी कोरोना प्रभावित को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की किल्लत पेश नहीं आनी चाहिए।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोरोना से प्रभावित परिवारों का मनोबल बढ़ाएं तथा साथ ही कोविड टीकाकरण के लिए भी प्रेरित करें। आज कोरोना से लड़ाई में भारत में ही तैयार दो वैक्सीन उपलब्ध हैं तथा अपनी बारी आने पर सभी को टीकाकरण कराने के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन का कोई नुकसान नहीं तथा यह वायरस से निपटने में कारगर है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं तथा किसी को भी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
ग्रामीण विकास एवं पंचाती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि दवाई के साथ-साथ कड़ाई का भी समय है। वैक्सीन लगवाने के बावजूद कोविड प्रोटोकॉल निभाना जरूरी है। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें तथा हाथों की स्वच्छता का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड की रोकथाम के लिए समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी कर रही है, जिनकी अनुपालना आवश्यक है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि किसी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति को कोई दिक्कत हो, तो वह फोन पर सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। वह प्रभावित परिवार की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

34 यात्री घायल, 9 की हालत गंभीर : भोटा में पहाड़ी से टकराई  एचआरटीसी बस

एएम नाथ। हमीरपुर :  जिला हमीरपुर डिपो की बस भोटा से करीब दो किमी दूरी पर टियाले दा घाट के समीप बीती देररात हादसे की ​शिकार हो गई। हादसे में 34 लोग घायल हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म चक्र गर्व का विषय, शर्म का नहीं: सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 23 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनप्रीत बादल को पकड़ने के लिए हिमाचल सहित 6 प्रदेशों में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की रेड जारी : बठिंडा में गत दिनों मनप्रीत बादल के होने की मिली तो गाड़ी रोकने पर निकला उनका हमशक्ल

चंडीगढ़ : भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की विभिन्न टीमें ने हिमाचल प्रदेश सहित 6 बिभिन्न प्रदेशों में रेड कर रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंवर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की

आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ था रायपुर निवासी सुरेंद्र का मकान ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त मकान मालिक रायपुर निवासी सुरेंद्र कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!