6 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त :ऊना के बाथड़ी में ब्रेक फेल होने पर ट्रक बेकाबू:6

by

ऊना । हिमाचल के ऊना स्थित बाथड़ी में ब्रेक फेल हो जाने पर तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। जिसने बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें के चपेट में ले लिया आसपास खड़े लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। आखिर ट्रक एक खंभे से टकराकर रुक गया। हादसे में 6 से ज्यादा दुकानें एवं कुछ दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। रविवार को नवांशहर (पंजाब) से बाथड़ी इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जा रहे उक्त ट्रक के अचानक बाथड़ी बाजार में ब्रेक फेल हो गए। कंडक्टर ने ट्रक के बेकाबू होने पर कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ट्रक चालक से पूछताछ की।

बाथड़ी के दुकानदार दिनेश कुमार ने बताया कि जब हादसा हुआ तो वह अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक एकाएक बेकाबू हो गया। हादसे में उसकी 2 दुकानों को ट्रक की वजह से क्षति पहुंची है। जिससे ढाई लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। अन्य दुकानों को भी क्षति पहुंची है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जून तक हिमाचल प्रदेश में 1 करोड़ 87 हजार सैलानी आए : प्रदेश सरकार ने राज्य में पर्यटन उद्योग के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के साथ कई कदम उठाए – सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सत्ता में आने के बाद से हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। राज्य में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला नायब तहसीलदार से रेप और फिर हत्या की कोशिश करने का आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला गिरफ्तार

बस्ती(उतर प्रदेश) : बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सदर तहसील में तैनात दुष्कर्म एवं हत्या के प्रयास के आरोपी नायब तहसीलदार को रोडवेज के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। अपर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना विस के 13 स्कूलों के सुदृढ़ीकरण के लिए 43.18 लाख स्वीकृतः सत्ती

ऊना 28 फरवरी: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के 13 प्राथमिक स्कूलों के सदृढ़ीकरण को लगभग 43.18...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्ति एवं पुनर्वास के लिए गठित होगा राज्य स्तरीय सलाहकार बोर्डः मुख्यमंत्री

सभी जिला अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे ओपियोइड प्रतिस्थापन थैरेपी केंद्र एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मातृ-शिशु एवं युवा बाल पोषण और नशामुक्ति पर एक दिवसीय राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!