सैलरी 2 लाख से ज्यादा : IGNOU की तरफ फैक्ल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

by

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से फैक्ल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.कैंडिडेट्स 15 अक्टूबर 2023 से लेकर 15 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस आर्टिकल के जरिए कैंडिडेट्स आवेदन करने की डेट, आयु सीमा, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी डिटेल्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन ignou.ac.in पर जाकर जानकारी पढ़े।
वैकेंसी डिटेल्स और आयु सीमा : प्रोफेसर-17 पद, एसोसिएट प्रोफेसर-12 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर-6 पद, साथ ही बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 साल से लेकर 55 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अवाला एप्लीकेशन फीस के तौर पर अनारक्षित वर्ग को 500 रुपए देना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि SC, ST, OBC वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के एप्लीकेशन फीस देने की जरूरत नहीं है।
आवेदन ऐसे करें : उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
वेबसाइट पर आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें. आवेदन से जुड़ी जरूरी के सभी डॉक्यूमेंट्स सिग्नेचर,फोटो, आईडी प्रुफ सावधानीपूर्वक अपलोड कर दें, फिर एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
उसके बाद सबमिट एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें, कैंडिडेट्स 20 नवंबर तक अपना आवेदन पत्र ऑफलाइन भेजना होगा. निदेशक, अकादमिक समन्वय प्रभाग इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त यूनिवर्सिटी मैदान गढ़ी, नई दिल्ली,110068 पते पर इसे भेज सकते हैं।
सैलरी डिटेल्स : असिस्टेंट प्रोफेसर-57,700 से लेकर 1,82,400 रुपए तक होगी. (लेवल10)
प्रोफेसर-1,44,200 से लेकर 2,18,200 रुपए सैलरी तय किया गया है. (लेवल14)
एसोसिएट प्रोफेसर- 1,31,400 से लेकर 2,17, 100 रुपए है. (लेवल13)
एजुकेशन क्वालिफिकेशन और सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर भर्ती के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री के साथ टीचिंग के क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए. वहीं, उम्मीदवारों का चयन स्कीनिंग टेस्ट और नेट एग्जाम पास होने चाहिए. इस वैकेंसी के जरिए कुल 35 पदों को भरा जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन ignou.ac.in को पढ़ें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेला मस्तां दा’ अमिट यादें छोड़ता हुआ सम्पन्न : सरदार अली, कौर सिस्टर्स, दीप शिंदा, कटारिया ने अपने गीतों से हाजिरी लगवाई

गढ़शंकर, 7 जून : हर साल की तरह इस साल भी क्षेत्र के गांव साधोवाल में बाबा मस्त शाह जी के दरबार में प्रबंधक कमेटी, नगर पंचायत, एनआरआई और पूरे समुदाय के सहयोग से...
article-image
पंजाब

35 यूनिट रक्तदान : निर्मल सिंह चक फुल्लू की याद में 19वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

गढ़शंकर, 17 जुलाई: विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी निर्मल सिंह की याद में डॉ. शुदेश बिज के विशेष प्रयासों से क्षेत्र के गांव चक गुरु में डॉ. अजय बग्गा और मनमीत सिंह व समस्त स्टाफ व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोंटू को मिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के हल्के में तालमेल बिठाने का जिम्मा

एएम नाथ। सोलन : सोलन के कांग्रेस नेता अमित ठाकुर को नयी जिम्मेवारी मिली है। अब वह प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्ररेणुका में पार्टी कार्यकर्ताओं में तालमेल बिठाने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विनय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त से 15 सितम्बर तक किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करें – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

किसानों को जागरूक करने के लिए अधिकारी मिशन मोड में करें कार्य , ज़िला ऊना में बैंको ने जून 2023 तक बांटे 903.45 करोड़ के ऋण ऊना, 10 अगस्त – ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार...
Translate »
error: Content is protected !!