सोनाली फोगाट की मौत के मामले में नए खुलासे : पीए सुधीर सांगवान व सुखविन्द्र सांगवान पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप

by

दिल्ली:
सोनाली फोगाट की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। शक की सुई लगातार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर जाकर टिक रही है। अब सोनाली के छोटे भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उसने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविन्द्र सांगवान पर बहन से दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है।
वहीं बुधवार को सोनाली फौगाट की सास गोमती देवी, जेठ कुलदीप, बहन रेमन और रुकेश ने एक प्रेसवार्ता की और सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सुधीर को सोनाली की मौत का जिम्मेदार ठहराया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने सुधीर का नारको टेस्ट करवाने की भी मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस परिवार की मदद नहीं कर रही है।
वहीं इस पूरे मामले में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत की विस्तृत जांच कर रही है। सावंत ने कहा कि डॉक्टरों और गोवा के पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह की राय को देखते हुए ऐसा लगता है कि उनकी मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई है।
भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट के निधन से उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव की बिटिया की मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, ग्रामीणों ने सोनाली की सोनाली फोगाट की 15 वर्षीय बेटी यशोधरा ने भी अपनी मां के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों को सजा मिलनी चाहिए। मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
सोनाली फोगट के भाई ने कहा कि हमें सोनाली के निजी सहायक सहित दो लोगों पर संदेह है। मैं उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग करता हूं। हम गोवा में किए गए पोस्टमॉर्टम से संतुष्ट नहीं हैं। हम चाहते हैं कि दिल्ली एम्स में फिर से पोस्टमॉर्टम किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू, 18 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पंजाब के एक व्यक्ति से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। आरोपी को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नशा तस्करी का मामला...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 13 करोड़ की जब्त की गई वस्तुएं असली मालिकों को लौटाईं

जालंधर :  पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का जब्त किया गया सामान...
article-image
पंजाब

शिवरात्रि पर मंदिर पहुंचे पत्नी के साथ सीएम भगवंत मान : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़  :  देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिव मंदिर में माथा टेका। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ भोलेनाथ के दर्शन करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता, योजना के तहत चयनित है ग्राम पंचायत मेल और मंगला

एएम नाथ।  चंबा, 2 मार्च :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित जिला चंबा के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत मंगला तथा विकास खंड...
Translate »
error: Content is protected !!