सोनिया गांधी को कोर्ट से बड़ा झटका : नागरिकता मामले में जारी हुआ नोटिस

by

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता सोनिया गांधी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी को नागरिकता मामले में नोटिस जारी किया है। सोनिया गांधी पर नागरिकता लेने से पहले ही वोटर लिस्ट में नाम शामिल होने का आरोप है।आज सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन भी है।

बता दें कि सोनिया गांधी पर आरोप है कि नागरिकता लेने पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो गया था। विकास त्रिपाठी नाम से व्यक्ति ने कोर्ट में याचिका दायर की थी कि साल 1980 की नई दिल्ली के संसदयी क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम दर्ज था। जबकि तीन साल बाद यानी 30 अप्रैल 1983 को सोनिया गांधी को भारत की नागरिकता मिली थी।

याचिका में इसे कानून का उल्लघंन बताया गया था। यहां तक कि याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि वोटर लिस्ट से साल 1982 में सोनिया गांधी का नाम हचा दिया गया था। बाद में 1983 में सोनिया गांधी का नाम फिर वोटर लिस्ट में शामिल किया गया।

याचिका में सवाल उठाया गया कि जब नागरिकता थी ही नहीं तो वोटर लिस्ट में नाम आखिर किस डाक्यूमेंट के प्रयोग से जुड़वाया गया। याचिका में इस बात की भी आशंका जताई गई कि हो सकता है कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए सोनिया गांधी ने जाली या फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव पर्यवेक्षक ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से की बैठक

देहर्रा / तलवाड़ा : राकेश शर्मा । विधानसभा उपचुनाव को लेकर देहरा के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक इज़राइल वात्रे इंटी (आईएएस) ने आज सोमवार को चुनावी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा मंगला का किया निरीक्षण :शैक्षणिक गतिविधियों उनके साथ विभिन्न गतिविधियों का किया अवलोकन

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मंगला का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, बाला फीचर, स्वच्छता व्यवस्था,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश जा रहे युवकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी : 1 की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

रोहित भदसाली। डलहौजी। पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे 154 पर आज सुबह मणिमहेश जा रहे जालंधर के युवकों की गाड़ी 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

101 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन : विकसित भारत का रोड मैप” संगोष्ठी पर हुए बजट 2025 पर चर्चा 

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा भाजपा कार्यालय में रविवार को “विकसित भारत का रोड मैप” संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय बजट 2025 के बारे में चर्चा की गई। इस संगोष्ठी...
Translate »
error: Content is protected !!