सोनी परिवार द्वारा लगाया जा रहा मिनी जंगल शहरवासियों के लिए वरदान साबित होगा: सचदेवा असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा: स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल को शहरवासियों के लिए एक वरदान बताया गया है। यह बात समाजसेवी एवं फिट बाइकर क्लब के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने मौके पर पहुंचकर पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि अब तक इस ज़मीन पर 2000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा चुके हैं। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि आज के समय में अपनी करोड़ों रुपये की ज़मीन समाज की भलाई के लिए समर्पित करने वाले लोग बहुत कम हैं, लेकिन संदीप सोनी ने जो मिसाल कायम की है, वह लोगों को लंबे समय तक याद रहेगी। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्षों में यह मिनी जंगल पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिससे न केवल शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी बल्कि लोग यहां आकर प्रकृति का आनंद भी ले सकेंगे। सचदेवा ने आगे कहा कि विकास के इस युग में जहां हमारा समाज आगे बढ़ रहा है, वहीं पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है, जिससे बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में साफ और शुद्ध हवा की आवश्यकता सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, और यह जंगल इस ज़रूरत को पूरा करेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सोनी परिवार द्वारा इसके अलावा लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग देना और गांव बजवाड़ा में एक फुटबॉल ग्राउंड बनाना भी एक बड़ा योगदान है। जिस ज़मीन पर यह फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है, वह भी संदीप सोनी द्वारा दान की गई है। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि सोनी परिवार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर जनरल जे.एस. ढिल्लो, डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लो, डॉ. अरविंद सिंह धूत, अमरदीप सिंह, डी.पी.ई. सतिंदर कुमार, प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा, कुंदन सिंह कालकट आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

by

असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा:.
स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल को शहरवासियों के लिए एक वरदान बताया गया है। यह बात समाजसेवी एवं फिट बाइकर क्लब के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने मौके पर पहुंचकर पौधारोपण करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि अब तक इस ज़मीन पर 2000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा चुके हैं। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि आज के समय में अपनी करोड़ों रुपये की ज़मीन समाज की भलाई के लिए समर्पित करने वाले लोग बहुत कम हैं, लेकिन संदीप सोनी ने जो मिसाल कायम की है, वह लोगों को लंबे समय तक याद रहेगी।

उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्षों में यह मिनी जंगल पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिससे न केवल शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी बल्कि लोग यहां आकर प्रकृति का आनंद भी ले सकेंगे।

सचदेवा ने आगे कहा कि विकास के इस युग में जहां हमारा समाज आगे बढ़ रहा है, वहीं पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है, जिससे बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में साफ और शुद्ध हवा की आवश्यकता सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, और यह जंगल इस ज़रूरत को पूरा करेगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सोनी परिवार द्वारा इसके अलावा लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग देना और गांव बजवाड़ा में एक फुटबॉल ग्राउंड बनाना भी एक बड़ा योगदान है। जिस ज़मीन पर यह फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है, वह भी संदीप सोनी द्वारा दान की गई है।

परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि सोनी परिवार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर जनरल जे.एस. ढिल्लो, डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लो, डॉ. अरविंद सिंह धूत, अमरदीप सिंह, डी.पी.ई. सतिंदर कुमार, प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा, कुंदन सिंह कालकट आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष.. तारीख हो गई फाइनल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी, जबकि 20 जनवरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा : क्या चुनाव में आजमायेंगे किस्मत?

आईएएस को कोचिंग देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर और मशहूर टीचर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गएl आम आदमी पार्टी संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली के पूर्व डिप्टी...
article-image
पंजाब

बीजेपी पर जमकर किया हमला : हमारा 5500 करोड़ रुपये का आरडीएफ फंड केंद्र ने रोक रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ और नफरत की राजनीति...
article-image
पंजाब

पंजाब में 13 सीटों पर इन दिग्गजों का होगा आहमने सहमने का मुकाबला : 26 महिलाओं सहित कुल 328 उम्मीदवार मैदान में – मतदान के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए कल शनिवार को मतदान होगा, जिसमें ‘इंडिया गठबंधन’ के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी...
Translate »
error: Content is protected !!