सोलन ज़िला के शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को रहेगा अवकाश

by

सोलन : ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए 24 अगस्त, 2023 को सभी शिक्षण संस्थान एवं आगंनवाडी केन्द्र में अवकाश के आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार 24 अगस्त, 2023 को सोलन ज़िला के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों, सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों, पाॅलीटेकनिकल महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस विधायक के परिवार में दिया है 600 बीघे का मुख्यमंत्री ने खनन पट्टा : झूठ बोलने में मुख्यमंत्री से भी आगे निकले अधिकारी, संभलें नहीं तो आगे भुगतना होगा -जयराम ठाकुर

पूर्व सरकार ने नालागढ़ में एक भी नया खनन पट्टा नहीं दिया, सदन में सीएम ने बोला झूठ : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग ने विभिन्न जिलों से प्राप्त मामलों की कार्रवाई रिपोर्ट्स की समीक्षा की

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 जनवरी. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त अनुसूचित जाति वर्ग की शिकायतों पर संबंधित जिला प्रशासनों द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्य मानकों को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का किया जाए आयोजन : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की प्रभावी अनुपालना को लेकर ज़िला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*माजरा, डमटाल, मोहटली व छन्नी के लिए वैकल्पिक राह बनी संभव; एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*मिलिट्री हॉस्पिटल परिसर से होकर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की मिली अनुमति* एएम नाथ। इंदौरा, 23 जुलाई। इंदौरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते माजरा, डमटाल,मोहटली और छन्नी पंचायतों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त...
Translate »
error: Content is protected !!