सोलन ज़िला के ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रमों की तिथियां पुनः निर्धारित

by
सोलन :   ज़िला में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तिथियों को कुछ अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत पुनः निर्धारित किया गया है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि पुनः निर्धारित कार्यक्रम सारिणी के अनुसार सोलन विधानसभा क्षेत्र का ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम 21 जनवरी, 2024 को चायल में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 23 जनवरी, 2024 को कसौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत नारायणी में आयोजित होगा।
उपायुक्त ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र का ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम 24 जनवरी, 2024 को साईं में आयोजित किया जाएगा। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने कहा कि 25 जनवरी, 2024 को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम पंजैहरा में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 27 जनवरी, 2024 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाया जा रहा है और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।
मनमोहन शर्मा ने लोगों से आग्रह किया विभिन्न समस्याओं के निपटारे के लिए दिए जा रहे अपने आवेदन पत्रों में अपना मोबाईल नम्बर अवश्य अंकित करें ताकि आवेदन पत्र पर की गई कार्यवाही की पूरी जानकारी प्रदान की जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेवाल बीत के जंगल में पहाडिय़ों को माईनिंग माफिया अवैध तरीके से काट कर करोड़ों का पत्थर, रेत और मिट्टी ले जा चुका उठाकर : गांव वासियों ने लगाया आरोप

गढ़शंकर । गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव कालेवाल बीत में अवैध माईनिंग करते हुए माईनिग माफिया ने 150  से 200  फुट तक पहाड़ी को काट कर पत्थर और अन्य मटीरियल उठाने का आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री जीएसटी कम कर राहत दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री टैक्स पर टैक्स लाद रहे हैं : जयराम ठाकुर

अतिरिक्त वस्तु कर वापस लेकर प्रदेशवासियों को आपदा में राहत दे सरकार नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा तोहफा जिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स लेती थी आज ज्यादातर 5%...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जून से समय मांग रही हूं; प्रियंका गांधी ने भरी सभा में मांगा नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट, क्या मिला जवाब

नई दिल्ली : काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट मांग लिया। उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री से कहा कि वह पिछले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत पेखड़ी के वार्ड नंबर 5 : 99 वर्षीय चंदे राम ने किया मतदान

एएम नाथ : कुल्लू :  जिला कुल्लू के विकास खण्ड बंजार की ग्राम पंचायत पेखड़ी के वार्ड नंबर 5 मनहार में लोकतंत्र के प्रति अद्भुत उत्साह देखने को मिला। 99 वर्षीय चंदे राम ने...
Translate »
error: Content is protected !!