सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा में हिमाचल प्रदेश में चली चुनावी जंग

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मतदान की तारीख करीब आने के साथ ही प्रदेश के नेता अपने प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे और सोशल मीडिया को अपने विरोधियों के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। राज्य के चुनाव मैदान में दो प्रमुख राजनीतिक दल (कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी) सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की कमियों को लेकर निशाना साध रहे हैं।

दोनों दलों के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों को देखने से पता चलता है कि वे एक दूसरे पर हमला करने के लिए आम जनता की ‘बाइट’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। विरोधियों की गलतियां पकड़ने और उन पर निशाधा साधने के लिए ‘वॉर रूम’ स्थापित किए गए हैं।

उदाहरण के लिए, भाजपा द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उस शहर के नाम का गलत उच्चारण करते दिख रहे हैं जहां वह एक रैली को संबोधित कर रहे थे और वह राज्य में अपनी पार्टी के सहयोगियों के नाम का भी गलत उच्चारण करते नजर आ रहे हैं।

इसके जवाब में कांग्रेस ने मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत का एक वीडियो साझा किया। वीडियों में नजर आ रहा है कि रनौत से पूछा गया कि क्या उन्हें यह बात परेशान करती है कि उनकी पार्टी के कुछ साथी उनके साथ सहज नहीं हैं जिसके जवाब में भाजपा की नेता कहा, ”जब हाथी चलता है तो कुत्ते भौंकते हैं।” दोनों दल मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए ‘व्हाट्सऐप’ का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा के व्हाट्सऐप पर 8,000 समूह हैं, जबकि कांग्रेस के 4,000 समूह हैं।

भाजपा की राज्य इकाईके इंस्टाग्राम पर 2.85 लाख, फेसबुक पर 3.13 लाख और ‘एक्स’ पर 2.90 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं कांग्रेस की राज्य इकाई के इंस्टाग्राम पर 26,000, फेसबुक पर 3.50 लाख और एक्स पर 70,000 फॉलोअर्स हैं। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा और छह विधानसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काला अम्ब, पांवटा साहिब तथा बद्दी की औद्योगिक इकाइयों में भरे जायेंगे एक हजार पद : 29 सितम्बर को कमरऊ (सिरमौर) में आयोजित होगा रोजगार मेला

रोहित भदसाली। धर्मशाला, 25 सितम्बर: श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 सितम्बर, 2024 को सुबह 9 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कफोटा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होम आइसोलेशन किटें सतपाल सत्ती ने जलग्रां टब्बा में वितरित कीं

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा में आशा कार्यकर्ताओं को होम आइसोलेशन किटें वितरित कीं। इस अवसर पर सतपाल सत्ती ने कहा कि होम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणित अभ्यास परीक्षा में 804 छात्रों ने लिया हिस्सा

ऊना 21 फरवरी: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की मदद के लिए हरोली में आरंभ किए गए अभ्यास कार्यक्रम के तहत आज हरोली के 38 स्कूलों में गणित विषय के अध्याय 12,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेतन न देने में कांग्रेस ने बनाया रिकॉर्ड, हर वर्ग को परेशान कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

हिमकेयर की बकाया धनराशि के भुगतान न होने पर 31 जनवरी से निजी अस्पताल नहीं करेंगे इलाज होम गार्ड को दो महीनें से नहीं मिला है वेतन, नवम्बर से कर रहे हैं वेतन का...
Translate »
error: Content is protected !!