सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर किसी भी निंदनीय कंटेंट के लिए जवाबदेह , आईटी मंत्री ने राज्यसभा को बताया – डीप फेक पर लगाम कसने की तैयारी

by

नई दिल्ली : केंद्रीय आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए कानून लाया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर किसी भी निंदनीय कंटेंट के लिए जवाबदेह बनाने के लिए कानून लाया जा रहा है।  डीपफेक को कानून के दायरे में लाया जा सकेगा।

शुक्रवार को अश्विनी वैष्णव, राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। वैष्णव ने कहा कि सरकार गलत सूचना और डीप फेक के खतरे से निपटने के लिए सोशल मीडिया के लिए मध्यस्थ नियमों में संशोधन कर रही है। उन्होंने कहा कि हम मध्यस्थ नियमों में संशोधन कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि बड़े पैमाने पर फर्जी मुद्दे सामने आए हैं।

नए कानून से डीप फेक के खतरे से निपटा जा सकेगा

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि गलत सूचना और डीप फेक के प्रसार के साथ, हमें यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त और तत्काल कार्रवाई के लिए कानून बनाना होगा। ऐसे खतरे को दूर करने या उस पर शिकंजा कसने के लिए कानूनी दायर बढ़ाया जा रहा है इसलिए हम मध्यस्थ नियमों में संशोधन कर रहे हैं। हम ऐसे प्रावधानों के साथ आ रहे हैं जहां एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को जवाबदेह बनाया जा रहा है जिससे वे डीप फेक का पता लगा सकें, गलत सूचनाओं पर लगाम लगा सकें और कार्रवाई की जा सके।

पहले से मॉडरेट किया जा रहा कंटेंट्स : वैष्णव ने कहा कि अधिकांश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पहले से ही बहुत सारी सामग्री को मॉडरेट कर रहे हैं और ये साइटें अब 30 साल पहले के शुद्ध प्लेटफॉर्म नहीं रहीं, संपूर्ण वैश्विक नियामक संस्था इस मामले पर एक तरह की आम सहमति पर पहुंच रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी फिल्म का प्रमोशन नहीं है, कि आपने ढिंका चिका करके फिल्म बना दी और ट्वीट कर कुछ भी कह दिया : सुंदर सिंह ठाकुर

मंडी :  हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद से ही कांग्रेस की ओर से कंगना को घेरा...
article-image
पंजाब

अकाली-भाजपा गठबंधन का फैसला हाईकमान करेगी : हरजीत ग्रेवाल

राजपुरा : भारतीय जनता पार्टी की जब से केंद्र में सरकार आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब से देश तेजी से तरक्की की राह पर दौड़ रहा है, वहीं विदेशों में भी भारत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का चंबा प्रवास कार्यक्रम जारी : 26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

चंबा 25, जुलाई : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जुलाई को चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जुलाई को सायं...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के पास श्री आनंदपुर साहिब को ज़िला बनाने और उपमंडल गढ़शंकर  को उसमें शामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं : डिप्टी स्पीकर रौड़ी

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गढ़शंकर, 11 नवंबर :  गत एक महीने से श्री आनंदपुर साहिब को नया...
Translate »
error: Content is protected !!