स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू : तीसरी-5वीं और 8वीं कक्षाओं के रेगुलर एग्जाम की डेटशीट जारी :

by

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तीसरी-5वीं और 8वीं कक्षाओं के रेगुलर एग्जाम की डेटशीट जारी की है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी।
तीसरी और 5वीं कक्षा की परीक्षाएं 9 मार्च, 8वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सरकार की ओर से जारी SOP का पालन करना अनिवार्य होगा। तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा के विषयों के प्रश्नपत्र स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे, लेकिन 8वीं कक्षा के गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र संबंधित स्कूलों को अपने स्तर पर ही तैयार करवाना होगा। उसके अनुरूप ही परीक्षाओं का संचालन करना होगा।
तीसरी कक्षा की डेटशीट :
तीसरी कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से 9 मार्च तक सुबह 9.45 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी। 3 मार्च को हिंदी, 4 को पर्यावरण शिक्षा, 6 को गणित और 9 मार्च को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।
5वीं कक्षा की डेटशीट :
5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में 3 मार्च को सुबह के सत्र में पर्यावरण शिक्षा, 4 को हिंदी, 6 को गणित और 9 मार्च को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।
8वीं कक्षा की डेटशीट :
8वीं की वार्षिक परीक्षा 3 मार्च से हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, 4 को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 6 मार्च को अंग्रेजी, 9 को विज्ञान, 13 को गणित, 14 को संस्कृत, 15 को हिंदी और 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव को खुले से शौच मुक्त एवं मॉडल बनाने को लेकर होगी विशेष चर्चा : 13 जुलाई को आयोजित होगी ग्राम सभा की विशेष बैठक : DC जतिन लाल

ऊना : 2 जुलाई। सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त एवं मॉडल बनाने के लिए नियम बनाए गए हैं जिसमें ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधनए ग्रे वाटर प्रबंधनए जैव.विखंडनीय कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कोविड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अनुभव के आधार पर सुक्खू सरकार दोबारा करेगी नियुक्तियां

हिमाचल के कोविड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अनुभव के आधार पर सुक्खू सरकार दोबारा करेगी नियुक्तिया एएम नाथ। शिमला पूर्व में रही जय राम सरकार ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांवरिया कर दो बेडा पार.. जैसे भजनों पर थिरकते रहे भक्त : पंचकूला के गीता मंदिर में हुआ भजन संध्या का भव्य आयोजन

ट्राइसिटी सहित हरियाणा पंजाब से 25 से ज्यादा गायक गायिकाओं ने लिया भाग पुनीत महाजन। पंचकूला/चंडीगढ़ : सांवरिया कर दो बेडा पार… और तूने मुझे बुलाया शेरावालिए जैसे भजनों पर भक्त कई घंटों तक थिरकते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी अमरजीत सिंह ने दशकों पुराना कबाड़ हटवाया : अनावश्यक रूप से जमा किए गए सामान से हो रही थी दिक्कत

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 30 अक्तूबर। दीपावली के पर्व के लिए जहां सभी लोगों ने अपने-अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अन्य भवनों एवं परिसरों की सफाई करके इन्हें चमकाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी है,...
Translate »
error: Content is protected !!