स्टाफ नर्स के 28 पदों के लिए बैच बाईज होगी भर्ती : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान

by

10 जनवरी 2025 से पहले करवा ले संबंधित रोजगार कार्यालय में नाम दर्जए

एम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा स्टाफ नर्स के 28 पदों को भरने के लिए बैचबाईज भर्ती की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि बैचबाईज भर्ती में सामान्य वर्ग श्रेणी में दिसंबर 2010 तक बैच के , सामान्य वर्ग श्रेणी में (ईडब्ल्यूएस) दिसंबर 2012 बैच के , अनुसूचित जाति वर्ग श्रेणी में जून 2011 तक बैच के , अनुसूचित जाति (बीपीएल) दिसंबर 2016 तक बैच के व अनुसूचित जाति (डब्ल्यूएफएफ) दिसंबर 2017 तक बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे।
इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में दिसंबर 2012 बैच तक के व अन्य पिछड़ा वर्ग(बीपीएल) दिसंबर 2014 तक बैच के आवेदक पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति के वर्ग श्रेणी में दिसंबर 2015 तक बैच के आवेदक पात्र होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला के जीएनएम व बीएससी नर्सिंग पास (10+2 विज्ञान संकाय से) आवेदक जो कि उपरोक्त बैच व श्रेणी में पात्र है तथा जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है वो 10 जनवरी 2025 से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा लें तथा जिन्होंने पंजीकृत करवा लिया है वे एक बार पुनः अपने नाम की पुष्टि करवा लें।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 तथा फेसबुक पेज DEE chamba पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में विकसित होंगे 2050 स्कूल : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने किया जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन हमीरपुर 18 नवंबर। 31वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन शनिवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में संपन्न हो गया। सम्मेलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत उत्पादक 12 फीसदी रॉयल्टी देने को तैयार , शर्तें नहीं मानीं तो टेकओवर करेंगे परियोजनाएं : सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विद्युत उत्पादक 12 फीसदी रॉयल्टी देने को तैयार हो गए हैं। कंपनियों ने अन्य शर्तें नहीं मानी तो सरकार परियोजनाओं को टेकओवर करेगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रविरोधी पोस्ट : दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एएम नाथ  शिमला, 11 मई :  भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच शिमला से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों के दो मामले सामने आए हैं। इनमें पाकिस्तान के झंडे और राष्ट्रविरोधी सामग्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनमाने दाम नहीं वसूल पायेंगे शराब कारोबारी, होगी कार्यवाही

नाहन, 8 अप्रैल। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी सिरमौर ने बताया कि आबकारी नीति की शर्त संख्या 10.37 के अनुसान एल-2 और एल-14 में बिक्री हेतु बियर (ऑल इंडियन मेड) देशी तथा अंग्रेजी शराब...
Translate »
error: Content is protected !!