स्पैशल व ऑब्जरवेशन होम के बच्चों के करवाए गए बास्केटबाल मैच : इंडियन ऑयल की ओर से कार्यक्रम परिवर्तन प्रीजन टू प्राइड व नई दिशा स्माइल फार जुवेनाइल की शुरुआत

by

होशियारपुर, 16 जुलाई:
डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास विभाग के दिशा निर्देशों पर स्पैशल होम व ऑब्जरवेशन होम होशियारपुर के सहवासी बच्चों के बास्केटबाल मैच करवाए गए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज व कार्यकारी डायरेक्टर व स्टेट प्रमुख इंडियन ऑयल कार्पोरेशन जतिंदर कुमार की ओर से कार्यक्रम परिवर्तन- प्रीजन टू प्राइड व नई दिशा स्माइल फार जुवेनाइल की शुरुआत की गई। जतिंदर कुमार ने कहा कि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से ऐसे कार्यक्रम बच्चों के लिए अपना आचरण ऊंचा करने व आत्म विश्वास पैदा करने में सहायक साबित हो रहे हैं।
सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज की ओर से जुवेनाइल होम के सहवासी बच्चों को खेल की महत्ता बताते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल से व्यक्ति में अनुशासन, मुकाबला करने की भावना, समय की कद्र व आगे बढऩे का जज्बा आता है। इस मौके पर चेयरमैन इंडियन ऑयल श्रीकांत माधव वैद्य की ओर से आडियो वीडियो माध्यम से बच्चों को इस मौके पर शुभकामनाए दी व खेल को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दोनों टीमों को मैच के बाद ट्राफियां देकर उत्साहित किया गया। इस मौके पर डिविजन रिटेल सेल इंडियन ऑयल राजन बेरीचीफ, हाकी ओलंपियन व चीफ मैनेजर एच.आर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन दीपक ठाकुर, जिला होशियारपुर की इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की पूरी टीम, जिला प्रोग्राम अधिकारी हरदीप कौर, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर, सुपरिडैंट ऑब्जरवेशन होम नरेश कुमार, पुनीत कुमार, सदस्य बाल भलाई कमेटी जगदीश मित्तर, सदस्य जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड शामिनी गुप्ता, लीगल कम प्रोबेशन अधिकारी सुखजिंदर सिंह, अंजली अग्रवाल, डा. राजिंदर पाल रोजी व अन्य गणमान्य शामिल हुए व बच्चों की हौंसला आफजाई की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया

गढ़शंकर, 21 जून : योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस उत्साह से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मौके मॉर्निंग वॉकर्स क्लब गढ़शंकर, साइकलिंग क्लब गढ़शंकर तथा पंजाब स्टेट राजपूत वैलफेयर बोर्ड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैंपल लिए : स्वास्थ्य विभाग ने गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर नाके दौरान 50 किलो संदिग्ध पनीर और 10 किलो खोया जब्त –

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिल्वट खोरों पर निगरानी रखी जा रही गढ़शंकर, 23 अक्टूबर: मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत जिले में लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ साहिब दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दस महीने बाद भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम नहीं किए : कल बस पलटने से एक दर्जन श्रद्धालू घायल हुए ,  गत वर्ष वैसाखीे के अवसर पर अप्रैल से मई तक चार दुर्घटनाओं में 14 की मौत और 96 घायल हुए थे

अजायब सिंह बोपाराय । गढ़शंकर : गुरू रविदास जी के तपोस्थल,खुरालगढ़ साहिब व श्री गुरू रविदास जी के धार्मिक स्थल चरण छो गंगा में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गढ़ीमानसोवाल से खुरालगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!