स्पोर्ट्स सैमीनार में 7 अकादमियों ने लिया भाग : राजीव वालिया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से स्पोर्ट्स सैमीनार का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स जोन में गगनदीप कौर (सचिव इंवेट मैनजमेंट कमेटी,युवा खेल भलाई बोर्ड ) की अगवाई में किया गया। इस सैमीनार में सेल्फ डिफैंस अकादमी (दलजीत सिंह), एजूकेशन हब स्पोर्ट्स अकादमी (हरसिमरन सिंह औलख), धालीवाल स्पोर्ट्स ऐंड एजूकेशन अकादमी (बलजिंदर कौर), फाइटर स्पोर्ट्स जोन (अवधेश कुमार), मान फिटनेस ऐंड स्पोर्ट्स अकादमी(कुलविंदर सिंह मान), चैंपियन डिवैलपमेट हब (बलविंदर सिंह) ,इमैनुएल स्पोर्ट्स अकादमी (सुखदीप सिंह बाजवा) ने भाग लिया। इस सैमीनार का शुभांरभ अध्यक्ष युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया और सुनीता सिंह (स्टेट अवारडी) ने किया
।अध्यक्ष राजीव वालिया ने कहा कि युवा खेल भलाई की ओर से स्पोर्ट्स के सैमीनार स्कूलों,क्लबों, अकादमियों में लगाए जाऐ गए ऐसे सैमीनार से युवा पीढ़ी खेलों के प्रति जागरुक होगी और खेलों में बढ़ चढ़ कर आगे बढ़ेगी और नशे जैसी नामुराद बीमारी को पीछे छोड़ देगी। उन्होंने सैमीनार में सुनीता सिंह, जसविंदर सिंह सोढी,अनुज आनंद और अश्वनी कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और तजिंदर सिंह भंडारी को मैंबर सोशल वेलफेयर कमेटी ,ओंकार अरोड़ा को मैंबर सोशल वेलफेयर कमेटी ,संतोख सिंह को मैंबर इंवेट मैनजमेंट कमेटी, हरमन सिंह कंग को अध्यक्ष स्पोर्ट्स क्लब हेल्प कमेटी, संजय शर्मा को मैंबर इंवेट मैनजमेंट कमेटी नियुक्त किया गया।सैमीनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सुनीता सिंह ने कहा कि खेलों के साथ जुड़े रहने से भी आप अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हो आप सब पढ़ाई और खेल को एक साथ लेकर चलो क्योंकि खेल खेलने से हमारा शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है‌ और

दिमाग भी तरोताजा रहता हैं। उन्होंने राजीव वालिया और उनकी टीम का धन्यवाद किया और कहा कि राजीव वालिया द्वारा खेलों को लेकर जो कदम उठाया है उस कदम से अलग अलग जिलों से युवा खेलों से जुड रहे हैं और खुद को नशों से दूर रख रहे हैं। कोच दलजीत सिंह ने सैमीनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आत्म रक्षा के गुर बताते हुए कहा कि आज के समय में सभी को आत्म रक्षा की सिखलाई लेनी चाहिए क्योंकि आज के समय में कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। सैमीनार में मुख्य अतिथि के तौर पर डाॅ. सरबजीत सिंह (फिजियोथैरेपी ) पहुंचे उन्होंने सैमीनार में प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स इंजरी के बारे में जागरूक करवाया।उन्होंने बताया कि खेलों से जुड़ें खिलाड़ियों को किसे तरह कोई नशे की दवाई या टीके नहीं लगाने चाहिए जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो।उन्होंने कहा कि राजीव वालिया और उनकी टीम द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो सैमीनार लगाए जा रहे हैं हम उनको पूरा सहयोग दे गए। सैमीनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियो को डाॅ.सरबजीत सिंह ,राजीव वालिया और उनकी टीम द्वारा प्रमाण पत्र और सम्मानित चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर अध्यक्ष राजीव वालिया और उनकी टीम द्वारा डाॅ. सरबजीत सिंह को सम्मानित चिन्ह भेंट किया और उनका धन्यवाद किया। इस सैमीनार में युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से जरूरतमंद खिलाडियों को बूट और टै्रक सूट वितरित किए गए। इस अवसर पर मनीषा अरोड़ा(महा सचिव युवा खेल भलाई बोर्ड ),सतनाम सिंह(चेयरमैन डिफैस कालोनी), कुलदीप सिंह, लवप्रीत सिंह( वुशू कोच), सूरज कुमार, बंरिदर बारिड, मीना कुमारी, वरुण, पियूष (किकेट कोच), कुलविंदर सिंह(ऐथलिट कोच)शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

गढ़शंकर, 5 जून: बब्बर अकाली  मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा के नेतृत्व में पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने विद्यार्थियों को अधिक...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने वार्ड नंबर 16 में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया

सांसद तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से 10 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी चंडीगढ़, 13 अगस्त: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय क्षेत्र विकास फंड से...
article-image
पंजाब

पांचवी कक्षा की छात्रा तरीशा द्वारा जवाहर नवोदया विद्यालय प्रवेश परिक्षा 2024-2025 पास करने पर सम्मान

गढ़शंकर । डा. बीआर अंबेदकर सरकारी अैंलीमेंटरी स्मार्ट स्कूल बीनेवाल की पांचवी कक्षा की छात्रा तरीशा पुत्री राकेश कुमार निवासी बीनेवाल ने जवाहर नवोदया विद्यालय प्रवेश परिक्षा 2024-2025 पास कर अपने माता पिता, स्कूल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 वर्षीय बच्चे की मौत , मोटरसाईकल स्वार तीनों युवको समेत 9 गंभीर घायल : महिला की कानों से सोने की वालियां छीन कर मोटरसाईकल पर फरार हुए युवकों को मोटरसाईकल इरटिगा कार से टकराया

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के निकट तीन मोटरसाईकल स्वार युवकों दुारा स्कूटी पर पति के साथ जा रही महिला की सोने की वालिया छीनी और तेज रफतार से भाग रहे थे तो...
Translate »
error: Content is protected !!